Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

सतीश द्विवेदी की पहल रंग ला रही है : फिट इंडिया एवं सेव एनवायरनमेंट अभियान के तहत 21 किमी साइकिल यात्रा, सीड्स बॉल से दिया हरियाली का संदेश

Praveen Nishee Sat, Jul 4, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। "फिट इंडिया एवं सेव एनवायरनमेंट" अभियान के अंतर्गत पर्यावरण प्रेमी सतीश द्विवेदी ने शनिवार प्रातः 21 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया।

यात्रा के दौरान उन्होंने मार्ग में विभिन्न उपयुक्त स्थानों पर सीड्स बॉल (बीज गेंद) का रोपण (थ्रो) किया। इन सीड्स बॉल में छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों के बीज शामिल हैं, जो वर्षा ऋतु में अंकुरित होकर हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सतीश द्विवेदी ने कहा कि, "प्रकृति हमें जीवन देती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। यदि हर व्यक्ति अपने स्तर पर पौधारोपण या सीड्स बॉल के उपयोग का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सकेगा।"

उन्होंने बताया कि नियमित साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि ईंधन की बचत, वायु प्रदूषण में कमी और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी माध्यम है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को "फिट इंडिया" और "सेव एनवायरनमेंट" के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इस जनअभियान से जोड़ना है।

अंत में उन्होंने नागरिकों से वर्षा ऋतु का अधिकतम लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने, सीड्स बॉल का उपयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने की अपील की। वही इनकी प्रेरणा से अनेक लोगों ने भी इस कार्य को करने के लिए आगे आए है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें