Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

'ॐ' की गूंज के बीच : एकेडमिक हाइट पब्लिक स्कूल में 350 बच्चों ने किया योग, संस्कार, प्राणायाम और संतुलित आहार का मिला संदेश

Praveen Nishee Thu, Jul 23, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। एकेडमिक हाइट पब्लिक स्कूल में पतंजलि योग समिति के योग प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के लिए योग एवं संतुलित आहार विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, युवा योग प्रशिक्षक विवेक कुमार तिवारी एवं महिला योग प्रशिक्षिका श्रीमती नीलू सिंह उपस्थित रहीं।

विद्यालय के लगभग 350 विद्यार्थियों तथा समस्त शिक्षक समुदाय की उपस्थिति में श्रीमती नीलू सिंह ने हथेली दर्शन, भूमि नमन मंत्र एवं संतुलित आहार के महत्व पर सारगर्भित जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कारों से जोड़ते हुए योग, प्राणायाम और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने 'ॐ' के उच्चारण एवं उसकी ध्वनि तरंगों से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी। वहीं युवा योग प्रशिक्षक विवेक कुमार तिवारी ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का प्रभावशाली प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विषय आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में एकेडमिक हाइट पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने आमंत्रित योग प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें