Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

नेत्र दान पखवाड़ा 25 अगस्त से _जनजागरण हेतु होंगे विविध आयोजन : राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 41 वाँ नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक

Praveen Nishee Mon, Aug 24, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 41 वाँ नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक डॉ. अविनाश खरे,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आधिकारी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के निर्देशन व डॉ. एस एस सिंह बीएमओ के मार्ग दर्शन में मनाया जाएगा।। पखवाड़े के दौरान स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण कर नेत्र दान के महत्व एवं क्यों आवश्यक हैं कि जानकारी दिया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसके बारे मे जागरूक हो सके।।। इच्छुक व्यक्तियों का घोषणा पत्र भरा जाएगा ।। इस संबंध में अधिक जानकारी जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्राप्त की जा सकती हैं ।।

नेत्र दान मृत्यु उपरांत की जाती हैं,जिससे की कॉर्निया की सफेदी के कारण होने वाले दृष्टिहीनता सर पीड़ित व्यक्तियो को दान से प्राप्त आंख के कॉर्निया का प्रत्यारोपण किया जाता हैं।। नेत्र दान में नेत्र के केवल आगे वाले भाग (कॉर्निया) का उपयोग किया जाता हैं।। मृत्यु उपरांत परिजनों को नेत्रदान की जानकारी चिकित्सालय में देनी होती हैं, नेत्र चिकित्सक उनके घर जाकर नेत्र की कॉर्निया निकाल लेते है।।

मृत व्यक्ति के आंख को मृत्यु के 6 घंटे के भीतर निकला जाना चाहिए।। चश्मा लगाने वाला व्यक्ति भी नेत्र दान कर सकता हैं। नेत्रदान कैंसर, हेपेटाइटिस, एड्स, रेबीज, टिटेनस आदि संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति नहीं कर सकते है। नेत्र दान पखवाड़ा के दौरान स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता,रैली आदि का आयोजन किया जाएगा ताकि लोगों में इसके प्रति जागरूकता आये, नेत्र दान पखवाड़ा के दौरान समाज सेवी संगठनों और समाज प्रमुखों से भी आग्रह किया जाएगा कि इस अभियान में अपना अमूल्य योगदान दे, नेत्रदान हेतु इच्छुक व्यक्ति इस दौरान घोषणा पत्र भी भर सकते हैं,उक्त जानकारी नोडल अधिकारी,(अंधत्व) डॉ अमित मिर्रे और नेत्र विशेषज्ञ डॉ भाषिता साहू ने दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें