Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

स्वतंत्रता दिवस की थीम पर : मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Praveen Nishee Sun, Aug 16, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल, मनेन्द्रगढ़ द्वारा रविवार को स्वतंत्रता दिवस की थीम पर ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 63 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में बच्चों को उनकी आयु के अनुसार तीन बैच में विभाजित किया गया। पहले बैच में 3 से 7 वर्ष, दूसरे बैच में 8 से 11 वर्ष तथा तीसरे बैच में 12 से 15 वर्ष आयु के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा।

तीनों बैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी 63 बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में गुडीज़ प्रदान की गईं।

निदेशक निकिता साकेत मित्तल ने इस अवसर पर बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ रचनात्मक सोच और कला के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के दौरान बच्चों की प्रतिभा और उत्साह देखने को मिला, शिक्षिका सिमरन कौर, इशिका गुप्ता का इस पूरे कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें