Advertisment

29th September 2026

BREAKING NEWS

पौष्टिक थाली, अन्नदान एवं हितग्राही संवाद के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का हुआ सम्मान

एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र ने चलाया विशेष सफाई अभियान, मंदिर समिति को दिए डस्टबिन व स्वच्छता किट

वाटरप्रूफ पंडाल में होगा भव्य आयोजन, 27 सितंबर को शाम 5:30 बजे सजेगी संगीत संध्या

बंदियों की सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता एवं जेल में भेदभाव की स्थिति का लिया जायजा

मैं वो दरिया हूँ, हर बूंद भंवर है जिसकी.. तुमने अच्छा ही किया, मुझसे किनारा करके..

संकल्प हो तो ऐसा! बारिश भी नहीं रोक पाएगी योग परिवार मिलन : वाटरप्रूफ पंडाल में होगा भव्य आयोजन, 27 सितंबर को शाम 5:30 बजे सजेगी संगीत संध्या

Praveen Nishee Sat, Sep 26, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मौसम की चुनौती के बीच भी उत्साह और संकल्प में कोई कमी नहीं है। बारिश की संभावना को देखते हुए योग परिवार मिलन एवं शानदार संगीत संध्या के लिए वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। आयोजन रविवार 27 सितंबर को शाम 5:30 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा।

कार्यक्रम का संचालन एम.एल. श्रीवास्तव करेंगे। इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष सुंदरलाल दुग्गड़ एवं सचिव डी.के. श्रीवास्तव की उपस्थिति रहेगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि बारिश के बावजूद कार्यक्रम निर्धारित समय पर हर हाल में आयोजित किया जाएगा।

योग परिवार के सभी सदस्यों से उल्लास और उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है। आयोजकों ने कहा कि परिवार के सदस्यों के स्वागत के लिए वे उत्सुक हैं और सभी की उपस्थिति कार्यक्रम की खुशी को और बढ़ाएगी।

“बारिश आए या मौसम बदले, संकल्प नहीं बदलेगा—कार्यक्रम जरूर होगा।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें