Advertisment

28th August 2026

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने PMGSY सड़कों की गुणवत्ता परखी,पिट लगाकर जांची निर्माण की परतें

एक्यूप्रेशर चिकित्सा आज की जटिलताओं के बीच स्वास्थ्य के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण

एसईसीएल में पेयजल संकट से मजदूर परेशान, आंदोलन की चेतावनी

साहित्य, योग एवं सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सतीश उपाध्याय, नीलू सिंह और रूपा पोद्दार सम्मानित

जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, गंभीर शिकायतों पर कलेक्टर ने दिए जांच और त्वरित निराकरण के निर्देश

मनेद्रगढ़ में 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर योग शिविर का समापन : एक्यूप्रेशर चिकित्सा आज की जटिलताओं के बीच स्वास्थ्य के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण

Praveen Nishee Thu, Aug 27, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी । योग आयुर्वेद एवं नैतिक मूल्यों की पक्षधर संस्था मनेद्रगढ़ योग सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय राजस्थान भवन में 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर शिविर का समापन नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा के मुख्य आतिथ्य, में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक दिनेश्वर मिश्रा, पूर्व पार्षद एवं राजस्थान भवन के अध्यक्ष श्याम सुंदर पोद्दार, पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष सतीश उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत संपन्न हुआ।

इस अवसर पर, अपनी जान जोखिम में डालकर तालाब में तीन बच्चों को जीवन दान देने वाले खोंगापानी हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र शाकिर अली को शाल श्रीफल एवं नगद राशि से, पतंजलि योग समिति के माध्यम से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र पटवा ने सम्मानित किया।

शिविर का संक्षिप्त प्रतिवेदन नीलू सिंह जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ, एवं शिविर के लाभार्थी के रूप में स्वास्थ्यगत समस्याओं का अनुभव रुपा पोद्दार ने प्रस्तुत किया।

आमंत्रित अतिथियों का स्वागत, मनेद्रगढ़ योग समिति के, वरिष्ठ सदस्य पवन पोद्दार, सुनील गुप्ता, विनोद सोनी, विकास गोयल, भैरव केसरवानी, मनीष कुमार गुप्ता ने भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप रोली चंदन लगाकर किया किया गया। शिविर में पंजीकृत मरीजों की चिकित्सा जोधपुर राजस्थान से आए हुए डॉ.मनीष चौधरी एवं उनके कुशल टीम के द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि के आसंदी से नगर पालिका मनेद्रगढ़ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने कहा कि- एक्यूप्रेशर की जरूरत आज के भाग दौड़ की जिंदगी में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और उपयोगी हो चुका है यह खुशी की बात है कि मनेद्रगढ़ के योग समिति के योग साधक एवं सदस्य इस अभियान को निरंतर लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, राजस्थान भवन के अध्यक्ष श्याम सुंदर पोद्दार ने योग एवं प्राणायाम को भारत की प्राचीन धरोहर बताते हुए, योग समिति के कार्यों की प्रशंसा की। सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक दिनेश्वर मिश्रा ने कहा कि पिछले 17 वर्षों से योग समिति जिस जगह एवं समर्पण के भाव से जन-जन तक योग पहुंचने के लिए समर्पित है उससे मनेद्रगढ़ एवं आसपास के अंचलों को स्वस्थ जीवन शैली, का प्रचार प्रसार हो रहा है।

पतंजलि समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने कहा की निरंतर योग समिति द्वारा लोगों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए पूर्ण समर्पण के भाव से हमारे योग साधक निरंतर कार्य करते आ रहे हैं,इससे आसपास के आंचल में योग के प्रति आस्था बढ़ रही है।

इस अवसर पर अंचल के सुप्रसिद्ध मोटीवेटर एवं गायक चंदन कुमार केवट, को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने अर्थ श्री महाभारत कथा गाकर संपूर्ण कार्यक्रम को विशिष्ट भक्ति भाव में भर दिया।

शिविर के कुशल संचालन के लिए पतंजलि योग समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सतीश उपाध्याय,बबीता अग्रवाल , नीलू सिंह, कल्पना सिंह राजपूत विनोद सोनी, सुशील कुमार गुप्ता आदि सदस्यों के कार्यों की प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशी, विकास कुमार गोयल, भैरव केशरवानी परमानंद सिंह, सुनील गुप्ता, पवन कुमार पोद्दार, कल्पना सिंह राजपूत, कमलेश गोयल, सरिता सिंह, संजू सिंह , जगदंबा अग्रवाल, योग प्रशिक्षक विवेक तिवारी, दिवाकर मिश्रा, कृष्णकांत ताम्रकार आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कल्पना सिंह राजपूत एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजिका श्रीमती बबीता अग्रवाल ने किया। भारत माता की जय के उद्घोषणा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें