Advertisment

25th August 2026

BREAKING NEWS

मिलावटखोरों पर प्रशासन का शिकंजा, मिठाई-पनीर-दही और बेकरी उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर के निर्देश पर औचक निरीक्षण, दवाओं की उपलब्धता, सफाई और स्टाफ की उपस्थिति जांची

गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 41 वाँ नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक

चार दशक पुरानी दोस्ती का फिर हुआ मिलन, 1984 बैच के मित्रों ने सजाई यादों की महफिल

बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच : मिलावटखोरों पर प्रशासन का शिकंजा, मिठाई-पनीर-दही और बेकरी उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे

Praveen Nishee Mon, Aug 24, 2026

मनेंद्रगढ़।एमसीबी/24 अगस्त 2026/ त्यौहारी सीजन को देखते हुए जिले में लोगों को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत मनेन्द्रगढ़ शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण किया गया। टीम ने मिठाई, डेयरी, बेकरी एवं होटल प्रतिष्ठानों की जांच करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर संबंधित कारोबारियों को सुधार सूचना नोटिस भी जारी किए गए।

कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य प्रतिष्ठानों में पहुंची टीम

नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक अग्रवाल तथा कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खरे के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मनेन्द्रगढ़ के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की स्थिति की जांच की गई। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मिठाई दुकानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

जांच के दौरान शुभम स्वीट्स, रेलवे फाटक रोड से बेसन लड्डू, गुलाब जामुन एवं मिल्क केक के नमूने संकलित किए गए। निरीक्षण में सामने आई कमियों के संबंध में प्रतिष्ठान संचालक को सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया।

वहीं जेकेडी रोड पर प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए फॉर्च्यून शक्कर का नमूना भी जांच के लिए लिया गया।

डेयरी प्रतिष्ठानों में पनीर और दही की जांच

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने हनुमान डेयरी का निरीक्षण कर पनीर, दही एवं टोस्ट के नमूने लिए। इसी प्रकार सिंह डेयरी से खट्टा दही एवं नमकीन का नमूना संकलित किया गया। सभी नमूनों को खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

अधिकारियों ने डेयरी संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

बेकरी और होटल प्रतिष्ठानों में भी जांच

अभियान के तहत नारायण बेकरी का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की जांच की गई और आवश्यक नमूने लिए गए। इसके अलावा गणेश ट्रेडर्स, भरत होटल एवं बिरयानी जंक्शन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में आवश्यक नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई।

होटल एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में आईईसी गतिविधियों के तहत डायनिंग स्थलों पर जागरूकता संबंधी पोस्टर भी लगाए गए। इसके माध्यम से खाद्य कारोबारियों के साथ आम उपभोक्ताओं को भी सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया गया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी वैधानिक कार्रवाई

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा संकलित सभी नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसमें सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानकों का कड़ाई से पालन करें और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही उपलब्ध कराएं। त्यौहारी सीजन को देखते हुए इस तरह की जांच कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें