Advertisment

24th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

WE क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने किया प्रतिभाओं का सम्मान : अग्रसेन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रा व खेल प्रतिभा को किया सम्मानित

Praveen Nishee Sun, Sep 13, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। WE क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण के तत्वावधान में अग्रसेन भवन मनेंद्रगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की प्रतिभावान युवा पीढ़ी की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह में कुमारी वंदना सिंह को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। वंदना सिंह ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से कक्षा 12वीं की परीक्षा में वाणिज्य विषय में पूरे एमसीबी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया है।

इसी क्रम में नगर के युवा खिलाड़ी मयंक सिंह को विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मयंक सिंह ने पावरलिफ्टिंग, स्ट्रांगमैन इंडिया एवं जिउ-जित्सु मार्शल आर्ट जैसी खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दुर्ग, सिलीगुड़ी, मुंबई और देहरादून सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने राज्य स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक भी हासिल किया।

WE क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण की ओर से दोनों प्रतिभाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान और प्रोत्साहन समाज की अन्य युवा प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में WE की पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीता फरमानिया, एरिया 03 की एरिया ऑफिसर प्रभा पटेल, क्लब अध्यक्ष बेबी मखीजा, सचिव ज्योति मजूमदार, कोषाध्यक्ष मंजू अग्रवाल सहित क्लब की अनेक बहनों की उपस्थिति रही। सभी ने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें