Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

सात माह से लंबित जांच की मांग फिर हुई तेज : घूमता दर्पण में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया वन विभाग, तालाब से पानी निकासी के लिए मेड़ काटी

Praveen Nishee Tue, Jul 7, 2026

ग्रामीणों ने उठाए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल, मनेंद्रगढ़। एमसीबी। ग्राम पंचायत बाही के ग्राम मटुकपुर-बरपानी स्थित बीह महाई क्षेत्र में निर्मित तालाब को लेकर चल रहे विवाद के बीच समाचार प्रकाशित होने के बाद वन विभाग सक्रिय नजर आया। विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और पानी से लबालब भरे तालाब की एक ओर गड्ढा खोदकर पानी निकासी का रास्ता बनाया।

गौरतलब है कि इसी मामले को लेकर ग्रामीणों ने जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर तालाब निर्माण कार्य की जांच की मांग की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि आवेदन दिए जाने के लगभग सात माह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद विभागीय अमला मौके पर पहुंचा।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम मटुकपुर-बरपानी के कक्ष क्रमांक 727 में तालाब निर्माण कार्य वन विभाग द्वारा ठेके पर कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। मेड़ की ऊंचाई और चौड़ाई पर्याप्त नहीं रखी गई तथा स्थल की समुचित साफ-सफाई भी नहीं कराई गई।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण तालाब में पानी का स्तर बढ़ गया था और मेड़ के ऊपर से पानी बहने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। इसके बाद 7 जुलाई 2026 को विभागीय अमले ने पानी निकासी के लिए मेड़ के एक हिस्से को काटकर बहाव का मार्ग बनाया। ग्रामीणों का दावा है कि इससे तालाब की मेड़ की लंबाई लगभग 80 मीटर से घटकर करीब 60 मीटर रह गई है।

ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा तालाब निर्माण में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं इस संबंध में वन विभाग का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें