Advertisment

2nd October 2026

BREAKING NEWS

स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संदेश

अड़े थे जिद पे सूरज बनाके छोड़ेंगे..... पसीने छूट गये एक दिया बनाने में.....

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर युवा कांग्रेस ने किया स्मरण

स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से करे,तो निश्चित रूप से एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है- पूनम सिंह

वरिष्ठ नागरिकों को दी गई कानूनी अधिकारों एवं विधिक सेवाओं की जानकारी, स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की गई दवाइयां

सेवा संकल्प अभियान 2026 में वनौषधालय संजीवनी ने दी स्वास्थ्य परामर्श : नाड़ी परीक्षण के साथ ग्रामीणों को आयुर्वेद एवं वनौषधियों के प्रति किया जागरूक

Praveen Nishee Thu, Oct 1, 2026

बैकुंठपुर। कोरिया। हाईस्कूल ग्राउंड में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत वन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में वनौषधि एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जिला मीडिया प्रभारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा सुदूर वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वनौषधालय संजीवनी, बैकुंठपुर के राष्ट्रीय वैद्यराज पंडित अरुण शुक्ला द्वारा ग्रामीणों का नाड़ी परीक्षण कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। उन्होंने लोगों को आयुर्वेद, वनौषधियों तथा प्राकृतिक जीवन-पद्धति की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

वैद्य पंडित अरुण शुक्ला ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्राकृतिक एवं पारंपरिक उपायों को अपनाने के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने नाड़ी परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श सेवा का लाभ उठाया।

वन विभाग के स्टॉल पर विभिन्न वनौषधियों एवं आयुर्वेदिक उत्पादों की उपयोगिता और उनके संबंध में जानकारी भी लोगों को दी गई। विशेष रूप से सुदूर वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों तक पारंपरिक स्वास्थ्य ज्ञान एवं वनौषधियों की उपयोगिता की जानकारी पहुंचाने की यह पहल जनस्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास रही।

कार्यक्रम के माध्यम से आयुर्वेद, वनौषधि और प्राकृतिक जीवनशैली के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ पारंपरिक स्वास्थ्य ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें