Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सड़क सुरक्षा सप्ताह पिपरिया संकुल स्तरीय कार्यक्रम संपन्न : वाहन चलाते समय सावधानी बरते- डॉ विनोद पांडेय

Praveen Nishee Sun, Jan 18, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत संकुल केंद्र पिपरिया में संकुल स्तरीय चित्रकला, निबंध, भाषण, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्र-छात्राओं के द्वारा रैली निकाली गई, सड़क सुरक्षा जागरूकता, हेलमेट पहनना से संबंधित नारे लगाते हुए तथा हाथों में तख्ती, बैनर लिए छात्र-छात्राए अटल चौक पिपरिया पहुंचे वहां सर्वप्रथम नुक्कड नाटक का आयोजन हाई स्कूल पिपरिया एवं हाई स्कूल भलौर के छात्र -छात्राओं द्वारा किया गया नाटक में सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया जो सराहनीय रहा, इसके उपरांत एन एच-43 में जागरूकता अभियान के अंतर्गत हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने वालों को बुके व पेन देकर सम्मानित किया गया तथा जो बिना हेलमेट पहने गाड़ी चला रहे थे उन्हें रोक कर समझाइश दी गई। डॉ. विनोद पांडेय ने ग्रामीणो व छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग वाहन चलाते समय सावधानी बरते, स्पीड को नियंत्रण में रखें तथा मोबाइल का उपयोग चलाते समय ना करें, मदिरापान करके वाहन ना चलाएं, हेलमेट अवश्य पहनें आपके लिए और आपके परिवार के लिए बहुत आवश्यक है। शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में 8 वर्षों से (कोरोना काल को छोड़कर) लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. विनोद कुमार पांडेय, उषा किरण सिंह ,जरीना परवीन, संगीता तिवारी, अबुल कमर, शर्मिष्ठा दत्ता, तथा हाई स्कूल भलौर से रीता राय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कदम कुंवर, गौरी शंकर सिंह एवं छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें