वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की कलम से.*(कॉलम 21 सालों से लगातार) : सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....
Praveen Nishee Fri, Jun 26, 2026
मो. गजनबी, गोरी,औरँगजेब आदि मुग़ल आक्रांताओं पर मंदिर की संपत्तियों लूटने, मंदिर को मस्जिद में बदलने का आरोप लगता रहा है, पर राम राज्य स्थापित करने, सनातन की दुहाई देने वाली पार्टी, राम को लाने का दावा करने वाली सरकार ने राम मंदिर अयोध्या में चढ़ावे में लूट के बाद देर से एफआईआर दर्ज कराना भी चर्चा में है।एक ट्रस्टी की रिपोर्ट पर 8 कर्मचारियों पर जुर्म दर्ज किया है,बड़े बड़े लोग तो अभी भी जाँच के दायरे में हैं।ज़ब राम मंदिर बनाने का श्रेय भाजपा लेती हैं तो इस मंदिर से जुड़े हानि लाभ का भी उस पर असर जरूर पड़ेगा।भाजपा रामराज स्थापित करने की बात करती है, हर समस्या पर एक ही नारा होता है..'जय श्रीराम '।अयोध्या में भाजपा ने राम मंदिर तो बनवा दिया, पर उनका सांसद नहीं बन सका...हाल ही वहाँ चढ़ावे की बड़ी रकम की अफरातफरी की खबर भी चर्चा में है...? तिरुपति बालाजी में चर्बी से बने घी से लड्डू, केदारनाथ मंदिर, वैष्णो देवी आदि में सोना,चांदी पार करने आदि का मामला 12 सालों की केंद्र सरकार भी चर्चा में है। राम मंदिर निर्माण के लिये चंदा, सस्ती जमीन को मँहगे में खरीदने के आरोप लगते रहे है, अब चढ़ावे की चोरी होने के आरोप हैं..? राम मंदिर से चांदी की 200 ईंट गायब होने के आरोप हैं, विश्व सिंधी सेवा संगम ने गंभीर आरोप लगाए हैं और दान की 200 किलो चांदी पर जवाब भी मांगा है। 2021में 200 किलो चांदी की ईंट दान की गई थी, मौजूदा वक्त में इसकी कीमत 5 करोड़ ₹ से ज्यादा है,दावा है कि सिंधी सेवा संगम को दान की कोई रसीद नहीं मिली थी, रामलला को दान में 60किलो चांदी की शिलाएं मिली थीं, खबर है कि एसआईटी को जांच में चांदी शिलाएं नहीं मिली। उत्तर भारत ज्वेलर्स संगठन के अनु राग रस्तोगी के पास रसीद है।देश भर के ज्वेलर्स से 10-20 ग्राम कर 60 किलो चांदी जमा की थी, लेकिन करीब 1.5 करोड़ की चांदी गायब होने से हड़कंप मचा है।राम लला को दान में मिला हीरे से जड़ा एक हार गायब है, जौनपुर के एक श्रद्धालु ने इसे करोड़ों में मुंबई में बनवाया था। टिन्नू यादव के जरिए रामलला को उपहार दिया गया था।श्रद्धालु की दी गई सोने की चरण पादुका भी गायब है। दावा है, पादुका 1 किलो सोने ,7 किलो चांदी से बनी थी, एसआईटी ने ,राम मंदिर के पुजारी से हार,चरण पादुका पर सवाल किया तो उन्होंने कहा- दोनों रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को लौटा दी थी, टिन्नू यादव से भी सवाल किया तो सोने के गहनों को गलाकर ईंट बनाने की बात कही, यह भी कहा कि गहने रखने का काम केडी तिवारी देखते हैं, लेकिन केडी तिवारी के पास न सोने की ईंट मिली, न कोई रसीद?चढ़ावे में मिले, सोने- चांदी के कई गहने चोरी होने का भी दावा है,चर्चा है, 1 सोने की गदा,कई कीमती राम शिलाएं गायब हैं,दानपात्र से सबसे ज्यादा चोरी हेरफेरी होने के आरोप हैं,सपा ने दानपात्र से 7.5 करोड़ ₹ की चोरी के आरोप लगाए हैं तो आम आदमी पार्टी ने तो 200 करोड़ ₹ से ज्यादा चोरी का दावा किया है। मंदिर से जुड़े कर्मचारियों के पास से काफी नगदी मिला है।कर्मचारियों के घर और उनकी निशानदेही पर 2 करोड़ बरामद किए हैँ। एसआईटी की जाँच रिपोर्ट के बाद योगी सरकार की अगली कार्यवाही पर देश की निगाह है?
राहुल का दौरा, ट्रेनिंग
औऱ टपरी में चाय...
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे। जहां कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए, वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की तो टपरी में चाय भी पी। 40 मिनट सीनियर नेताओं से मुलाकात की। बाद में कॉंग्रेस अध्यक्षों केसाथ सीधी बात चीत की। 4 घंटे प्रोग्राम के बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, पहले एयरपोर्ट के पास ही रुककर राहुल ने टपरी पर चाय पी, अध्यक्ष दीपक बैज को बिस्किट भी खिलाया।इस दौरान सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टी एस सिंहदेव, डॉ चरणदास महंत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अभन पुर में चल रहा शिविर पूरी तरह से गोपनीय था लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता दूर-दूर से पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ रही छ्ग के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत भी धक्का- मुक्की के बीच गेट के बाहर ही रह गए थे, वीडियो भी सामने आया है,राहुल ने कार्यक्रम में सीनियर नेताओं और पूर्व मंत्रियों से करीब 40 मिनट मुलाकात की, साथ ही करीब 70 लोगों का डेलिगे शन भी राहुल गांधी से मिला, जिसमें पूर्व विधायक, सांसद और पदाधिकारी शामिल थे। प्रदेश की राजनीति को लेकर राहुल से चर्चा हुई है।बाद में जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग दी।
मप्र के डीजीपी औऱ
बस्तर की यादें.....
भारत 31 मार्च 2026 को पूरी तरह से 'लाल आतंक' से मुक्त होगया है। नक्सलियों का सबसे मजबूत गढ़ रहे बस्तर इलाके में अब बंदूकें शांत हो चुकी हैं, नक्स लियों की कमर तोड़ने कई जांबाज अधिकारियों ने बेहद अहम भूमिका निभाई है। यही वजह है, आज भी जब इन अफसरों के कदम नक्सल प्रभावित रहे बस्तर की धरती पर पड़ते हैं, तो पुरानी यादेंभी ताजा हो उठती हैं,ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के साथ भी हुआ,मकवाना,सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते लिखा, जगदलपुर में आयोजित केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लिया, साथ ही नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी की विशेष बैठक में भी हिस्सा लिया, डीजीपी मकवाना ने लिखा "मैं साल 1994 से 1996 तक दंते वाड़ा- बस्तर जिले का एसपी था… आज यहां आकर मेरी पुरानी यादें फिर ताजा हो गईं, गौरतलब है कि साल 1994 में छत्तीसगढ़ अलग राज्य नहीं था, बल्कि वह मध्यप्रदेश का ही एक हिस्सा हुआ करता था, यही कारण था कि मप्र कैडर के आईपीएस को दंते वाड़ा-बस्तर जैसे बेहद चुनौती पूर्ण और संवेदनशील जिलों में तैनात किया जाता था।बाद में साल 2000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ एक नया राज्य बना, बस्तर में 1980 से नक्सली गति विधियां तेज होने लगी थीं।
अकलतरा में पकड़ाया
आईएसआई एजेंट....
पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के स्लीपर सेल का एक सदस्य अकलतरा से पकड़ा गया है। पकड़ा गया सदस्य अकलतरा में अपनी पहचान छिपा किराये में रह रहा था, अकलतरा पुलिस की टीम ने किराएदारों के सत्यापन अभियान में पंजाब के 23 वर्षीय युवक सेवक सिंह को गिरफ्तार किया है। सेवक सिंह पर खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजने गंभीर आरोप है, जांजगीर चांपा के एसपी विजय कुमार पांडे के अनुसार पकड़ाये युवक के मोबाइल डिटेल से संदिग्ध नंबरों पर वीडियो कॉलिंग और वाट्सएप चैट किये गए हैं,वीडियो कॉलिंग और कॉल रिकार्ड केआधार पर युवक के आईएस आई के स्लीपर सेल के सदस्य होने की पुष्टि हुई है, पुलिस ने एटीएस टीम को संदिग्ध युवक के पकड़े जाने की जानकारी दे दी है।एसपी विजय पांडे ने बताया, सेवक सिंह के मोबाइल फोन में आई एसआई से सम्बंधित अहम जानकारियां मिली हैं,पूछताछ में सेवक ने सोशल मीडिया मेँ आनेवाले आईएसआई वीडि ओ देखते दिए गए नंबर पर अपनी जानकारी भेजी और वहां से 20 हजार ₹ भेजे गए। पैसे देने वाले ने सेवक सिंह से लोकेशन, वीडिओ मंगाया। सेवक, जे एसडब्लू पावर कम्पनी के अलावा बिलासपुर के सीपत में संचा लित एनटीपीसी की लोके शन, वीडियो शेयर किया, आरोपी ने छग के महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ ही संवेदन शील स्थानों,वाहनों की लोके शन, वीडिओ संदिग्ध नंबरों पर शेयर किया है, एसपी ने बताया,आईएसआई स्लीपर सेल के माध्यम से बड़ी वार दात को अंजाम देने फिराक में थे, जिसका प्रमाण उसके मोबाइल में किये गए चैट से मिला है। एसपी ने बताया कि सेवक सिंह जब पंजाब जाता, तब उसे पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार, आतंकी सामान भेजने की तैयारी थी।जिसका उपयोग भीं टारगेट किलिंग में किया जा सकता था ।जांजगीर पुलिस मामले की जांच के लिए फॉरेसिक टीम की मदद लेगी।
औऱ अब बस.....
0 छत्तीसगढ़ सरकार वरिष्ठ आईपीएस बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया आई जी नियुक्त किया है।
0 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की कई सरकारी, सेंट्रल यूनिवर्सि टीज ने ऐतिहासिक फैसला लिया है।अब इनसे मिलने वाली डिग्रियों मार्कशीट, सर कारी चिट्ठियों, निमंत्रण पत्रों, कॉलेज के साइन बोर्ड्स से भी 'इंडिया' शब्द हटा इसकी जगह ‘भारत ’ लिखा जाएगा
0 दुर्ग पुलिस ने आन लाइन जुआ-सट्टा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई कर 3 अंतरराज्यीय आरो पितों को गिरफ्तार किया है।
*(कॉलम 21 सालों से लगातार)
विज्ञापन