Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

जनजागरूकता अभियान : भारतीय मजदूर संघ ने स्थापना दिवस पर निकाली रैली, अस्पताल में फल-बिस्किट वितरित कर चलाया जागरूकता अभियान

Praveen Nishee Thu, Jul 23, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) जिला एमसीबी द्वारा संगठन का स्थापना दिवस उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बैठक और रैली का आयोजन किया तथा 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, मनेंद्रगढ़ में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान बीएमएस पदाधिकारियों ने विधिक साक्षरता एवं साइबर जागरूकता टीम के सहयोग से जनजागरूकता अभियान भी चलाया। इस दौरान लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा और डिजिटल अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण निशी के नेतृत्व में सुनियोजित ढंग से किया गया। इस अवसर पर रमेश पटेल, विष्णु कोरी, प्रदीप गुप्ता, संतोषी राजवाड़े, शमी दुबे, बसंत, राजेश दास, सुरेश, संजय विश्वकर्मा, रकीब, मानसिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं विधिक साक्षरता टीम की ओर से अंजनी यादव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

बीएमएस जिला अध्यक्ष प्रवीण निशी ने कहा कि संगठन केवल श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा और जनजागरूकता के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। स्थापना दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम इसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें