राष्ट्रभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचाएगी : भाजपा ने तिरंगा यात्रा के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय टोली की घोषित
Praveen Nishee Sat, Jul 25, 2026
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार देशव्यापी स्तर पर आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा के सफल संचालन के लिए भाजपा जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले ने जिला एवं मंडल स्तरीय टोली की घोषणा की है।
जिला टोली में सुशील सिंह को संयोजक बनाया गया है। सदस्य के रूप में श्रीमती प्रतिमा पटवा, अभय जायसवाल एवं अंकित शर्मा को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार चिरमिरी मंडल में धर्मेन्द्र त्रिपाठी को संयोजक तथा श्रीमती मालती काशीपुरी एवं आकाश दास को सदस्य बनाया गया है।
मनेन्द्रगढ़ मंडल में जयंती यादव संयोजक, श्रीमती अंजना विश्वकर्मा एवं राहुल जायसवाल सदस्य रहेंगे।
खड़गवां मंडल में रमेश जायसवाल को संयोजक, श्रीमती मालती यादव एवं सत्येन्द्र साहू को सदस्य बनाया गया है।
हसदेव मंडल में भगवान दास संयोजक, श्रीमती रेनु सिंह एवं अनिल सिंह सदस्य बनाए गए हैं।
नागपुर मंडल में अमित राय को संयोजक तथा श्रीमती कन्याकुमारी एवं नीलकमल राउत को सदस्य नियुक्त किया गया है।
केल्हारी मंडल में शरद कौशिक संयोजक, श्रीमती किरण एवं दलबीर चक्रधारी सदस्य बनाए गए हैं।
कुवांरपुर मंडल में श्री भैया प्रसाद को संयोजक तथा श्रीमती नंदनी गुप्ता एवं श्री चन्द्रप्रताप मूर्तिया को सदस्य बनाया गया है।
जनकपुर मंडल में श्री मणिप्रसाद पाण्डेय को संयोजक, श्रीमती प्रीति साहू एवं श्री शुभम सिंह को सदस्य बनाया गया है।
कोटाडोल मंडल में श्री श्रीचंद यादव को संयोजक तथा श्रीमती गीता सिंह एवं श्री इन्द्रभान यादव को सदस्य बनाया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले ने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार गठित यह टोली जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा का सफल संचालन करेगी तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन