Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

शासकीय माध्यमिक शाला डोमनापारा : जलते गैस सिलेंडर से बच्चों की जान बचाने वाले मनीष कुमार यादव का भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने किया सम्मान

Praveen Nishee Thu, Jul 16, 2026

मनेंद्रगढ़, एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी, शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला एमसीबी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश उपाध्याय के निवास पर मनीष कुमार यादव, संकुल स्रोत केंद्र समन्वयक का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हें शासकीय माध्यमिक शाला डोमनापारा में आग लगने की घटना के दौरान अपने साहस और सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टालने के लिए प्रदान किया गया।

बताया गया कि 14 जुलाई 2026 को जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित शासकीय माध्यमिक शाला डोमनापारा के किचन शेड में मध्यान्ह भोजन बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय के प्रधान पाठक ने फायर ब्रिगेड एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन प्रसाद पांडे को अवगत कराया।

सूचना मिलते ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री पांडे, कार्यालय में मौजूद संकुल स्रोत केंद्र समन्वयक मनीष कुमार यादव को साथ लेकर तत्काल विद्यालय पहुंचे। मौके की गंभीरता को देखते हुए श्री यादव ने पहले रेत डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की तीव्रता कम होते ही उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना जलते हुए गैस सिलेंडर को हाथों से उठाकर किचन शेड से बाहर निकाला और दौड़ते हुए खुले मैदान में ले जाकर फेंक दिया। उनकी इस बहादुरी से विद्यालय भवन, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को संभावित बड़ी दुर्घटना से सुरक्षित बचाया जा सका।

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने मनीष कुमार यादव के साहसिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य कर्तव्यनिष्ठा, त्वरित निर्णय क्षमता और अदम्य साहस का उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन प्रसाद पांडे के त्वरित नेतृत्व एवं तत्परता की भी प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर गोपाल प्रसाद बुनकर (जिला संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ), सतीश उपाध्याय (प्रदेश कार्य समिति सदस्य), अमृतलाल तिवारी (जिला सह संयोजक), गणेश प्रसाद यादव (जिला कार्यालय प्रभारी), मनोहर लाल खियानी (जिला सोशल मीडिया प्रभारी), शिव कुमार नागर (जिला कार्य समिति सदस्य), शिव मूर्ति सिंह (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक), मनीष कुमार गुप्ता (व्याख्याता), श्रीमती नीलू सिंह (योग शिक्षिका), श्रीमती हर्षलता खियानी (योग शिक्षिका) तथा श्रीमती रेखा उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मनीष कुमार यादव का अभिनंदन करते हुए उनके साहसिक कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें