Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान चंडीगढ़ : नगर की होनहार छात्रा डॉ श्वेता सिंह यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित

Praveen Nishee Tue, Jun 16, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विगत दिनों महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान चंडीगढ़ द्वारा 7 वां ग्लोबल agriculture कांफ्रेंस का आयोजन किया गया l जिसमें नगर की होनहार छात्रा डॉ. श्वेता सिंह को यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया lइसके अलावा शिमला कृषि विश्वविद्यालय उनके PhD शोध प्रबंध '' छ ग के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में मक्का फ़सल की औसत काश्त लागत ' औसत उत्पादन और उत्पादकता '' और ''पोषण में योगदान '' विषय पर उनके PhD थीसिस ( शोध प्रबंध)को 13 वां आउट स्टैंडिंग पीएचडी थीसिस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है l

डॉ. श्वेता सिंह को महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित दीक्षान्त समारोह में सर्वश्रेष्ठ PhD शोधार्थी के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है l

इसके अलावा डॉ. श्वेता सिंह को राष्ट्रपति भवन में देश के अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर जन जाति कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित जन जाति गरिमा उत्सव में भी उन्हें सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया था l देश भर से कुल 200 शोधार्थियों को आमंत्रित किया गया था l छ ग राज्य से डॉ. श्वेता सिंह समेत विभिन्न विभागों के कुल छह शोधार्थियों को यह अवसर प्रदान किया था l उक्त अवसर पर जन जाति कल्याण मंत्री जुअल jual उरांव ने सभी उपस्थित शोधार्थियों से अपनी प्रतिभा ज्ञान नवाचार और स्टार्ट up के माध्यम से भारत देश को वैश्विक पटल पर एक विकसित और मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा करने की अपील की l

विज्ञापन

जरूरी खबरें