Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

कोयला मजदूर सभा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल ? : वेस्ट झगराखंड कोलियरी में कोयला मजदूर पंचायत का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कर्मचारियों ने थामा संगठन का दामन

Praveen Nishee Sun, Jul 26, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। वेस्ट झगराखंड कोलियरी स्थित मंगल भवन में कोयला मजदूर पंचायत (हिंद मजदूर सभा एवं हिंद खदान मजदूर फेडरेशन से संबद्ध) की एक विशाल बैठक कामरेड सत्यदेव सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लगभग 300 कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें 27 महिला कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने कोयला मजदूर पंचायत की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।

बैठक में वक्ताओं ने कोयला मजदूर सभा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कथित परिवारवाद, भाई-भतीजावाद, तानाशाही एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए। उनका दावा था कि पिछले दो वर्षों से चल रहे विवाद के दौरान मजदूरों के चंदे की राशि का दुरुपयोग किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि संगठन के महामंत्री द्वारा ट्रेड यूनियन की राशि अपनी निजी कंपनियों—आदित्य ट्रांसमूवर्स एंड लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड, सरोज लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड तथा कटनी बॉम्बे ट्रांसपोर्ट—को ऋण के रूप में दी गई। साथ ही स्वयं, अपने पुत्रों एवं कुछ अन्य व्यक्तियों को भी ऋण देने के आरोप लगाए गए।

बैठक में यह भी दावा किया गया कि इन मामलों की जानकारी स्वयं महामंत्री द्वारा रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन को भेजे गए दस्तावेजों में दर्ज है। वक्ताओं के अनुसार, पूर्व केंद्रीय सचिव अमलेन्दु कुमार विश्वाश द्वारा हिंद मजदूर सभा को उपलब्ध कराए गए लिखित दस्तावेजों के बाद यह मामला सामने आया।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इन घटनाक्रमों के बाद गेवरा, दीपिका, हसदेव, रायगढ़ एवं कुसमुंडा क्षेत्रों के कर्मचारी बड़ी संख्या में कोयला मजदूर पंचायत से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों के कर्मचारी भी संगठन की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बैठक में विवेक सिंह चौहान, पंकज सिंह, पंकज गौतम, रामप्रीत कुशवाहा, अशोक कुमार, दुर्गेश सिंह, भानु घोष, अरविंद पाटले, आदित्य तिवारी, संतोष द्विवेदी, आशीष शुक्ला, अमित सिंह, शमीम, सौरभ मिश्रा, सुनील पाण्डेय, सुरेश पटेल, देवनारायण सिंह, नारायण चक्रवर्ती, देवप्रसाद, लल्लू यादव, तन्मय पालित, गुलाब यादव, राजकुमार साहू, चंदन सरकार, जटाशंकर, विद्यासागर, शिवमूरत यादव, मृत्युंजय मुखर्जी, चंद्र कुमारी, सोनाली, ममता, मनौती देवी, कुमुद, बीना, रानी कोल, रवि जायसवाल, संदीप गुप्ता, उत्तम कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने कोयला मजदूर पंचायत की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें