Advertisment

24th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

कलेक्टर के अंगदान संकल्प की अधिवक्ता विजय प्रकाश पटेल ने की सराहना : मानवता की मिसाल बनीं कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, मरणोपरांत अंगदान का संकल्प”

Praveen Nishee Fri, Oct 2, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े द्वारा मरणोपरांत अपने अंगदान की सार्वजनिक घोषणा किए जाने के बाद उनके इस मानवीय एवं प्रेरणादायी संकल्प की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। अंगदान को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इस अवसर पर अधिवक्ता एवं कर्मयोगी विजय प्रकाश पटेल ने कहा कि “मरणोपरांत अंगदान का संकल्प मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने अपने निर्णय के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया है कि जीवन के बाद भी किसी जरूरतमंद को नया जीवन दिया जा सकता है। उनका यह संकल्प निश्चित रूप से लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करेगा।”

उन्होंने कहा कि अंगदान के प्रति समाज में अभी भी जागरूकता की आवश्यकता है। यदि अधिक से अधिक लोग अंगदान का संकल्प लें तो अनेक जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने नागरिकों से अंगदान के महत्व को समझने और इस पुनीत कार्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की अपील की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें