Advertisment

24th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

कमलेश सिंह के नेतृत्व में कोयला मजदूर पंचायत की क्षेत्रीय समिति का : ठेकेदार-ट्रांसपोर्टर गठजोड़, भ्रष्टाचार और भयादोहन के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

Praveen Nishee Mon, Sep 7, 2026

चिरमिरी। एमसीबी। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) चिरमिरी क्षेत्र में कोयला मजदूर पंचायत श्रम संघ, पंजीयन क्रमांक 1952, संबद्ध हिंद मजदूर सभा (संबद्धता क्रमांक A/85) की क्षेत्रीय समिति का कार्य साथी कमलेश सिंह के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कमलेश सिंह के साथ सैकड़ों श्रमिक साथियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

ट्रेड यूनियन आंदोलन में लंबे समय से सक्रिय कमलेश सिंह ने कहा कि चिरमिरी क्षेत्र में मजदूरों की बुनियादी समस्याओं को लेकर संगठन मजबूती से संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट के साथ मिलीभगत कर भयादोहन एवं वसूली, ठेकेदार-ट्रांसपोर्टर आधारित यूनियन राजनीति, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ मजदूरों को संगठित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मजदूरों के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, आवासीय क्षेत्रों की बदहाल स्थिति से मुक्ति, ओवरटाइम का पूरा भुगतान, मेंनपावर बजट में स्वीकृत पदों को भरना तथा काम के लिए पैसे देने की प्रवृत्ति का अंत शामिल है। इन मुद्दों को लेकर हर खदान एवं इकाई में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में कोयला मजदूर पंचायत के ऐतिहासिक योगदान को भी याद किया गया। बताया गया कि चिरमिरी क्षेत्र में इस यूनियन की स्थापना स्वर्गीय हरदेव सिंह, जिन्हें मजदूर वर्ग में ‘हरदेव बाबा’ के नाम से जाना जाता था, ने की थी। संगठन ने आजादी के बाद कोयला मजदूरों के समान वेतन एवं सुविधाओं के लिए गठित सेंट्रल कोलियरी डिस्प्यूट ट्रिब्यूनल, मजूमदार अवार्ड 1956, दासगुप्ता अवार्ड 1959 तथा सेंट्रल वेज बोर्ड एवं सलीम मर्चेंट अवार्ड 1967 सहित विभिन्न श्रम संबंधी मंचों पर मजदूरों के पक्ष में संघर्ष किया।

राष्ट्रीयकरण के बाद भी राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौतों में हिंद मजदूर सभा का प्रतिनिधित्व रहा है। कुरासिया कालरी को यूनियन का पंजीकृत कार्यालय बताया गया।

कमलेश सिंह ने कहा कि हिंद मजदूर सभा के इस पुराने श्रमिक संगठन से जुड़कर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का हित नहीं, बल्कि कोयला मजदूरों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना है।

इस अवसर पर उनके साथियों ने भी उपस्थित श्रमिकों एवं समुदाय को संबोधित किया। कोयला मजदूर पंचायत के अध्यक्ष रेशम लाल यादव एवं महामंत्री विनय सिंह के समक्ष बड़ी संख्या में श्रमिकों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता सत्यापन के दौरान यह संकल्प लिया गया कि श्रमिकों को ऐसे संगठन के पक्ष में लामबंद किया जाएगा जो ठेकेदार, ट्रांसपोर्टर और भ्रष्टाचार से मुक्त होकर केवल मजदूर हितों के लिए संघर्ष करे। इसके लिए चिरमिरी क्षेत्र की प्रत्येक खदान एवं इकाई में जनजागरण अभियान प्रारंभ करने की घोषणा की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें