Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

संभाग अध्यक्ष हजरत अली के नेतृत्व में : जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

Praveen Nishee Fri, Jun 19, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के संभाग अध्यक्ष हजरत अली के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों और जिला शिक्षा अधिकारी के बीच शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने तथा एमसीबी जिले को शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल करने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव ने कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारी वर्ग को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से एमसीबी जिला शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर एक नई पहचान स्थापित करेगा।

सौजन्य भेंट के दौरान प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के उपप्रांत अध्यक्ष दिनेश सिंह, कोरिया जिला अध्यक्ष अशोक साहू, जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन पैकरा, संभागीय सचिव डेगमन राजवाड़े, एमसीबी जिला अध्यक्ष संजय खरे, सुरेश नाई, रमेश सिंह पोर्ते, मानसिंह, रूपनारायण सिंह, बृजलाल सिंह, मोतीलाल यादव, दुर्गावती तिग्गा, बुधेश्वरी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें