Advertisment

24th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

मानसून चैलेंज में सतीश द्विवेदी ने पूरी की 100 किमी साइकिल राइड : मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

Praveen Nishee Sat, Aug 8, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। फिट इंडिया एंड सेव एनवायरनमेंट अभियान के अंतर्गत मानसून चैलेंज के तहत सतीश कुमार द्विवेदी ने शनिवार, 8 अगस्त 2026 को मनेंद्रगढ़ से 100 किलोमीटर की साइकिल राइड पूरी की। उन्होंने यह दूरी लगभग 6 घंटे में तय की।

द्विवेदी ने अपनी साइकिल यात्रा मनेंद्रगढ़ से डोला, कोतमा, फुनगा होते हुए जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) तक की और इसी मार्ग से वापस मनेंद्रगढ़ लौटे। मानसून के दौरान हरियाली और प्राकृतिक वातावरण के बीच पूरी की गई इस राइड का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, साइकिलिंग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

विद्यार्थियों को दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राइड के दौरान सतीश द्विवेदी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पयारी, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों को फिट इंडिया एंड सेव एनवायरनमेंट अभियान की जानकारी दी और नियमित व्यायाम एवं साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया।

सीड बॉल से प्राकृतिक हरियाली बढ़ाने की पहल

विद्यालय में द्विवेदी ने विशेष रूप से सीड बॉल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु पौधों के प्राकृतिक विकास के लिए अनुकूल समय है। सीड बॉल के माध्यम से खाली एवं उपयुक्त स्थानों पर पौधों के प्राकृतिक प्रसार में योगदान दिया जा सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के इस सरल और प्रभावी माध्यम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

“स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है”

सतीश कुमार द्विवेदी ने कहा कि “स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।” उन्होंने साइकिलिंग को स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में साइकिलिंग, पौधारोपण, प्रकृति संरक्षण और नशामुक्ति जैसे सकारात्मक कार्यों को अपनाने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि सतीश कुमार द्विवेदी लंबे समय से फिट इंडिया एंड सेव एनवायरनमेंट अभियान के माध्यम से साइकिलिंग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का कार्य कर रहे हैं। उनकी 100 किलोमीटर की यह मानसून चैलेंज राइड भी इसी सतत जनजागरूकता अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी रही।

संदेश

“साइकिल चलाएं—स्वस्थ रहें, प्रकृति बचाएं और नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं हरित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें