Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

महरा वस्त्रकार समाज की बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन : गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

Praveen Nishee Mon, Aug 24, 2026

एमसीबी/बिलासपुर। महरा वस्त्रकार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार 23 अगस्त 2026 को बिलासपुर के शांतिनगर में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन समाज के संरक्षक आर.एस. मेहरा के तत्वावधान में किया गया जिसमें समाज की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक चुनाव और समाज के बीच जनजागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से आने वाले समय में समाज के चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और सर्वसम्मति की भावना के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही समाज को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के लिये गांव गांव जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

बैठक में महरा वस्त्रकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष गणेश राम मेहरा सहित कोर कमेटी के सदस्यों और विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के सभी सदस्यों से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश राम मेहरा ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकजुटता, संगठनात्मक अनुशासन और सक्रिय भागीदारी से होती है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य को संगठन से जोड़ना और गांव स्तर तक समाज की गतिविधियों की जानकारी पहुंचाना समय की आवश्यकता है। आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने सभी सदस्यों से व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर समाजहित को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव गांव जागरूकता अभियान केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि समाज के लोगों को उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों, अधिकारों और संगठन की गतिविधियों से जोड़ने का माध्यम बनेगा। उन्होंने पदाधिकारियों और युवाओं से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को समाज की जिम्मेदारियों से जोड़कर संगठन को नई ऊर्जा दी जा सकती है।

बैठक में समाज के वरिष्ठजनों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि बदलते समय के साथ समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। गांव स्तर पर संपर्क बढ़ाने, समाज के लोगों के बीच संवाद स्थापित करने और सामाजिक गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में डहकराम वस्त्रकार, द्वारिका वस्त्रकार, रमेश वस्त्रकार, लालेश्वर मेहरा, रामाधार वस्त्रकार, धर्मेंद्र वस्त्रकार, राजू वस्त्रकार, विजय वस्त्रकार, शिव कुमार वस्त्रकार ‘नेताजी’ सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, कोर कमेटी के सदस्य और सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती को प्राथमिकता देते हुए आगामी चुनाव और गांव-गांव जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिये सामूहिक प्रयास करने पर सहमति बनी। पदाधिकारियों ने समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ते हुए सामाजिक हित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें