Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज : रेलवे सुविधाओं के विस्तार की मांग, चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा मांग पत्र

Praveen Nishee Sat, Aug 22, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जिला एमसीबी के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल मंडल प्रबंधक श्री राकेश रंजन से मुलाकात कर क्षेत्र में रेलवे से संबंधित समस्याओं एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर मांग पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख रूप से चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन में 3AC कोच के साथ एक 2AC कोच जोड़ने, चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन का गोंदिया तक विस्तार करने तथा चिरमिरी-रीवा ट्रेन का संचालन सातों दिन किए जाने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन में 3AC कोच में यात्रियों की संख्या अधिक रहती है, इसलिए 2AC कोच की आवश्यकता है।

इसके अलावा शहडोल-नागपुर ट्रेन का चिरमिरी तक विस्तार करने की मांग भी रखी गई, ताकि जिले के लोगों को नागपुर सहित अन्य क्षेत्रों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल ने चिरमिरी से बिलासपुर के बीच एक नई मेमू ट्रेन संचालित करने का प्रस्ताव भी रखा। इसके तहत ट्रेन को सुबह 5 बजे चिरमिरी से रवाना कर 11 बजे बिलासपुर पहुंचाने तथा दोपहर 12 बजे बिलासपुर से रवाना कर शाम 6 बजे चिरमिरी पहुंचाने की मांग की गई।

चेंबर पदाधिकारियों ने कहा कि इन रेल सुविधाओं के विस्तार से एमसीबी जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों, मरीजों एवं आम यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

प्रतिनिधिमंडल में मनोहर लाल खोडियार, जयचंद बोथरा, गणेश सोनी, संजय केसरवानी, संजीव ताम्रकार, विनय अग्रवाल, प्रदीप जैन, राजेश अग्रवाल, सौरभ ताम्रकार, सुमित अग्रवाल, जसविंदर सिंह खनूजा, मोहन छत्तानी, प्रमोद बंसल, राकेश मेघानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें