Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

1998 में नियुक्त शिक्षकों को : पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

Praveen Nishee Wed, Jun 17, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर तिवारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह के मार्गदर्शन में संघ के पदाधिकारियों ने सीतापुर विधायक के समक्ष 1998 में नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन संबंधी समस्याएं रखीं।

संघ की ओर से संभाग अध्यक्ष हजरत अली, संभाग उपाध्यक्ष संतोष गोस्वामी, प्रांतीय सचिव उदित मानिकपुरी तथा संभागीय सचिव राधेश्याम यादव ने विधायक को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने संबंधित प्रकरण में उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति भी विधायक को सौंपते हुए 1998 से सेवा गणना कर पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की।

विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह इस विषय पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान का प्रयास करेंगे।

शिक्षक प्रतिनिधियों ने चर्चा के दौरान बताया कि अधिकांश कर्मचारियों को पेंशन का लाभ प्राप्त हो रहा है, जबकि वर्ष 1998 में नियुक्त शिक्षकों को अब तक पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया गया है। उनका कहना है कि कई शिक्षक लगभग 30 वर्षों की सेवा के बाद भी बिना पेंशन के सेवानिवृत्त होने की स्थिति में हैं, जो उनके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार है।

संघ का तर्क है कि वर्ष 1998 में नियुक्ति के समय पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू थी तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1976 के तहत उन्हें पुरानी पेंशन का वैधानिक अधिकार प्राप्त है। उन्होंने शासन से इस मामले में तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें