Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

संबोधन संस्थान ने प्रधानमंत्री एवं रेल अधिकारियों से लगाई गुहार : शहडोल - नागपुर ट्रेन को मनेंद्रगढ़ से चलाने की मांग

Praveen Nishee Fri, Jul 3, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । ब्रिटिश कालीन भाप इंजन की रेल सेवा को वर्ष 1928 से कोयला आपूर्ति करने वाला मनेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन आज भी उपेक्षा का दंश झेल रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एवं चिकित्सा हब  (महाराष्ट्र) नागपुर तथा जबलपुर के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा आज एक  सौ साल बाद भी उपलब्ध नहीं हो पाई है। बौरीडांड से अंबिकापुर के लिए रेल लाइन निर्माण के बाद यह स्टेशन मुख्य रेल लाइन से भी काट दिया गया। इन्हीं परिस्थितियों को दृष्टिगत करते हुए संबोधन विचार मंच के विभागाध्यक्ष बीरेन्द्र श्रीवास्तव ने म प्रधानमंत्री को मनेन्द्रगढ़ से नागपुर तक के लिए सीधी  ट्रेन सेवा देने की मांग की है।

प्रधानमंत्री के समस्या एवं सुझाव पोर्टल पर भेजे गए पत्र में संबोधन‌ साहित्य एवं कला विकास संस्थान, ने वर्तमान में शहडोल से नागपुर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11202 अप एवं 11201 डाउन ट्रेन को मनेन्द्रगढ़ तक बढ़ाने की मांग की है जिससे दूरस्थ अंचल का यह मनेन्द्रगढ़ बड़े नगरों से जुड़ जाएगा। अपने पत्र में उन्होंने शहडोल - नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन नं. 11201 का जिक्र करते हुए लिखा है कि यह ट्रेन नागपुर से चलकर रात्रि 10:00 बजे वापस शहडोल पहुंचकर खड़ी हो जाती है।  यदि इस ट्रेन को मनेन्द्रगढ़ तक बढ़ा दिया जाए, तब रात्रि 12:00 बजे तक यह मनेन्द्रगढ़ पहुंच जाएगी।  मनेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन में ट्रेन की धुलाई, डिब्बे में पानी भरने की व्यवस्था, पर्याप्त लंबाई के तीन प्लेटफार्म, तथा विद्युत एवं यांत्रिकी मरम्मत की समस्त सुविधाएं उपलब्ध है।  इसलिए दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे बिलासपुर को किसी भी अतिरिक्त खर्च का भार नहीं उठाना पड़ेगा और रेल्वे की उपलब्ध सेवाओं से इस दूरस्थ क्षेत्र को नागपुर (महाराष्ट्र)  तथा जबलपुर तक पहुंचने की सीधी सेवा प्राप्त हो जाएगी।  मनेन्द्रगढ़ से सुबह 3:00 बजे ट्रेन को प्रारंभ कर यथावत समय सुबह 5:00 बजे यह ट्रेन शहडोल के रेल यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। मैकल, महाकौशल की पहाड़ियों के मार्ग से गुजरने वाली इस ट्रेन की पर्यटन सुविधाओं का भी इस अंचल के निवासियों को भरपूर लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री को प्रेषित पत्र में बीरेंद्र श्रीवास्तव ने लिखा है की ट्रेन सेवा के ऐतिहासिक पन्नों में मनेंद्रगढ़ कोयलांचल के सीने में  दबे  कोयले से  रेल के पहियों को गति देने वाले मनेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन की देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान को महसूस करते हुए कृपया शहडोल - नागपुर ट्रेन को मनेन्द्रगढ़ तक बढ़ाने का कष्ट करें।  हमें उम्मीद है कि आपके  निर्देश से इस दूरस्थ अंचल को बड़े ट्रेन जंक्शन जबलपुर एवं मेडिकल हब नागपुर से जुड़ने तथा सीधी ट्रेन सेवा प्राप्त हो सकेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें