सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में : गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
Praveen Nishee Fri, Jul 24, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में छात्र परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
समारोह में विद्यालय में पहुंचे मुख्य अतिथि रविकांत यादव जिला शिक्षा अधिकारी जिला अध्यक्ष सुंदरलाल दुग्गड अति विशिष्ट अतिथि नीरज अग्रवाल विशिष्ट अतिथि उत्तम दुग्गड व्यवस्थापक दिनेश्वर मिश्र प्राचार्य विनोद शुक्ला एवम उपस्थित अतिथियों ने नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
अपने उद्बोधन में प्राचार्य विनोद शुक्ला ने कहा कि छात्र नेतृत्व केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व का प्रतीक है। नेतृत्व का वास्तविक अर्थ सेवा, अनुशासन, सहयोग और आदर्श आचरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संदेश दिया।
समारोह में विद्यालय के पूर्व व्यवस्थापक पदमचंद्र अग्रवाल सदस्य पीयूष अग्रवाल पत्रकार सतीश गुप्ता गोपाल गुप्ता रामचरित, जे पी गुप्ता संपादक अंबिकापुर पूर्व छात्र से चेतन गोयल महेंद्र अग्रवाल एवम अनुरुद्ध शुक्ला आदि आचार्यगण एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ।

विज्ञापन