Advertisment

1st July 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर को भी मिलेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की सौगात, स्वर्णकला बोर्ड के गठन पर हुआ महत्वपूर्ण मंथन

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, विशिष्ट सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सभी विभाग समयबद्ध वार्षिक कार्ययोजना बनाकर करें प्रभावी क्रियान्वयन - कलेक्टर

नागरिकों से कलेक्टर ने की सीधी बातचीत, जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने भी सुनीं समस्याएं और दिए आवश्यक निर्देश

उप जेल मनेन्द्रगढ़ का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में किया गया औचक निरीक्षण

एमसीबी योग सेवा समिति द्वारा : डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, विशिष्ट सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

Praveen Nishee Wed, Jul 1, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। डॉक्टर दिवस के अवसर पर एमसीबी योग सेवा समिति द्वारा समाज एवं मानवता की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सकों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

समिति की ओर से जिला महिला प्रभारी बलबीर कौर, नीलम दुबे, कैलाश दुबे, पवन कुमार पोद्दार, रामसेवक विश्वकर्मा एवं सतीश उपाध्याय ने जिला आयुष अधिकारी डॉ. निशांत कुमार अग्रवाल, डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. संदीप चंदेल, डॉ. तेजकांत सोनकर तथा सहायक नेत्र अधिकारी आर.डी. दीवान का सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि इन चिकित्सकों ने मानवीय संवेदनाओं के साथ लोगों के जीवन की रक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

छत्तीसगढ़ योगासन एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन के योग प्रशिक्षक विवेक कुमार तिवारी के संयोजन में आयोजित समारोह में डॉ. पूर्णिमा सिंह ने योग और आयुर्वेद के समन्वय, संतुलित आहार एवं दैनिक दिनचर्या के महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ. तेजकांत सोनकर ने कहा कि पतंजलि योग समिति की जिला इकाई पिछले 17 वर्षों से योग एवं प्राणायाम को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही है। वहीं डॉ. संदीप चंदेल ने रोगानुसार आयुर्वेदिक औषधियों के उपयोग और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. निशांत कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा उपचार है। उन्होंने योग को प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का आवश्यक हिस्सा बताते हुए कहा कि चिकित्सकों का प्रयास हमेशा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना होता है।

आर.डी. दीवान ने समिति की सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों की ओर से समिति का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशी, भैरव केसरवानी एवं विवेक तिवारी का विशेष योगदान रहा।

सरस्वती शिशु मंदिर के योग प्रांगण में आयोजित समारोह में मनीष कुमार गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, विकास कुमार गोयल, गंगा भोजवानी, विपिन कुमार बोथरा, आकांक्षा बोथरा, मनोज कुमार भोजवानी, कमलेश गोयल, बबीता अग्रवाल, सुशील कुमार ताम्रकार, सुनील कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सोनी, बी.के. हुक्मलाल, मनीष जैन, विमला, सरिता सिंह, रेखा सिंह, पिंकी सलूजा एवं अंजलि जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में बलबीर कौर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें