Advertisment

1st August 2026

BREAKING NEWS

2 अगस्त को जिले में होगा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का शुभारंभ

है हजार जख्म दिल में, मगर अब भी हंस रहा हूँ... मेरे दोस्तों को मेरी, यही बात खल रही है...

मारवाड़ी युवा मंच तेजस्वीनी शाखा द्वारा जागरूकता शिविर पोक्सो एक्ट पर विशेष चर्चा

एक वर्ष में 29 घातक हादसों में 36 श्रमिकों की मौत पर जताई गहरी चिंता, दोषियों पर कार्रवाई करे -अख्तर जावेद उस्मानी

गुरु पूर्णिमा पर गुरु सम्मान समारोह का आयोजन, तेजस्विनी शाखा मारवाड़ी युवा मंच ने किया गुरुओं का अभिनंदन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि : 2 अगस्त को जिले में होगा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का शुभारंभ

Praveen Nishee Fri, Jul 31, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 2 अगस्त रविवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर, मनेंद्रगढ़ में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे। उनके मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के छात्र-छात्राओं, युवाओं, शिक्षकों, प्राचार्यों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, माय भारत वालंटियर्स तथा आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

यह कार्यक्रम संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के लगभग 10 हजार स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों से वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ ही "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" संकल्प अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ होगा। यह अभियान लगातार 100 दिनों (प्रत्येक रविवार) तक संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने का आग्रह किया है। यह अभियान केवल नशे के विरुद्ध जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। कार्यक्रम के माध्यम से जिले में नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें