Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

चिरमिरी–नागपुर हॉल्ट नई रेल लाइन परियोजना को मिली गति : टेंडर प्रक्रिया के लिए रेलवे को भेजी गई फाइल

Praveen Nishee Sun, Jul 12, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कर्मयोगी अधिवक्ता विजय प्रकाश पटेल ने बताया कि जिला प्रशासन के विशेष सहयोग एवं प्राप्त जानकारी के अनुसार चिरमिरी–नागपुर हॉल्ट नई रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। परियोजना की फाइल टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने, अखबारों में निविदा (टेंडर) विज्ञापन प्रकाशित कराने एवं आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे विभाग को प्रेषित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि परियोजना में शीघ्र कार्य प्रारंभ हो, इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री, महाप्रबंधक, डीआरएम सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भी त्वरित कार्रवाई के लिए निवेदन पत्र भेजा गया है।

विजय प्रकाश पटेल ने आशा व्यक्त की कि रेलवे विभाग द्वारा जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर परियोजना का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें