Advertisment

25th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

शा क उ मा वि शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ से : राष्ट्रीय साधन सह मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में पांच छात्राओं का चयन

Praveen Nishee Tue, Jul 7, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शा क उ मा वि शिक्षा विभाग में आठवीं में अध्ययन पांच छात्राओं ने राष्ट्रीय साधन सह मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शाला का गौरव बढ़ाया है केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा विभाग , एवं राज्य साक्षरता मिशन द्वारा आयोजित इस चयन परीक्षा में आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कक्षा नवमी से बारहवीं तक चार साल प्रतिमाह 1000 रू छात्रवृत्ति दी जाती है। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शाला की छात्राएं आरती, चांदनी कुर्रे, श्रेया, नाव्य, सोनाक्षी ने सफलता प्राप्त की है। प्राचार्य अर्चना वैष्णव, प्रधान पाठक गोविंद दास, शिक्षक रोहित सिंह ने छात्राओं को प्रेरित किया। परीक्षा प्रभारी टी विजय गोपाल राव, एवं नोडल अधिकारी जशवंत कुमार ने आवेदन करने तथा परीक्षा में शामिल कराने हेतु विशेष रुचि लेकर मार्गदर्शन दिया। भविष्य में और छात्राओं को लाभान्वित करने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें