Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

तिरंगे की शान, देश की पहचान और दिल में हिंदुस्तान : जय स्तंभ सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र अरोड़ा ने फहराया तिरंगा

Praveen Nishee Sun, Aug 16, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर के हृदय स्थल जय स्तंभ प्रांगण में जय स्तंभ पत्रकार सेवा समिति के तत्वावधान में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र अरोड़ा ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों के सामूहिक भारत माता की जय के जयघोष से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत जय स्तंभ पर दीप प्रज्वलित करने एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित जनों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र अरोड़ा ने सभी नगरवासियों एवं उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसी ऐतिहासिक स्थल पर जय स्तंभ पत्रकार सेवा समिति के प्रत्येक पत्रकार सदस्य द्वारा वरिष्ठता के क्रम के आधार पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर क्रमशः ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकारिता जगत के साथ-साथ समाज में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ साथी सुरेश सोनी, एल्डरमैन नगर पालिका परिषद, विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य संजय सैंगर, शिक्षक उपकार शर्मा, आकाश दुआ, पत्रकार रविकांत सिंह, पत्रकार विनीत जायसवाल, चरणजीत सिंह सलूजा, हिमांशु श्रीवास्तव, संस्कार सिंह, शुभम जायसवाल, मोहनलाल, मथुरा प्रसाद सहित पत्रकार साथी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के संकल्प तथा राष्ट्रप्रेम के जयघोष के साथ हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें