Advertisment

23rd July 2026

BREAKING NEWS

प्रधान पाठक द्वारा स्वयं के व्यय से छात्रों को निशुल्क छाता वितरण किया गया

जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का संकल्प, बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री

वी बेबी मखीजा अध्यक्ष, वी ज्योति मजूमदार सचिव तथा वी मंजू अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली

रेडक्रॉस सोसायटी के बैनर के दुरुपयोग पर चेयरमैन की आपत्ति, पुराने मामले को बताया निराधार

50 हजार रुपये मांगने के आरोपों का CMHO डॉ. अविनाश खरे ने किया खंडन, बोले— छवि धूमिल करने की कोशिश

संवेदनशीलता का परिचय : प्रधान पाठक द्वारा स्वयं के व्यय से छात्रों को निशुल्क छाता वितरण किया गया

Praveen Nishee Wed, Jul 22, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विकासखंड खड़गवां अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मेरो के प्रधान पाठक प्रीतम सिंह द्वारा विद्यालय में अध्यनरत छात्र /छात्राओं को सत्तर नग छाता का स्वयं के व्यय से निशुल्क वितरण किया गया । इस परम पुनीत अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य शरण सिंह जनजाति गौरव समाज के संभाग सरगुजा के अध्यक्ष सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी परमेश्वर सिंह मरकाम पूर्व सरपंच सिरौली अमोल सिंह मरावी सरपंच ग्राम पंचायत मेरो युधिष्ठिर सिंह तथा गोंड महासभा एम सी बी के अध्यक्ष सुजीत सिंह मेरो के पूर्व सरपंच रंजीत सिंह तथा मिडिल ,हाई स्कूल के स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे हैं।

कार्यक्रम को उपस्थित अतिथियों द्वारा संबोधित कर प्रधान पाठक प्रीतम सिंह के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।

सर्व आदिवासी समाज जिला एम सी बी के अध्यक्ष शरण सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक प्रीतम सिंह के छात्र हितैषी कार्य की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उपस्थित छात्रों को भी नियमित स्कूल आने हेतु प्रेरित किया ।

जनजाति समाज के संभागीय अध्यक्ष परमेश्वर सिंह मरकाम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में अमीर गरीब सभी प्रकार के आर्थिक व्यवस्था वाले छात्र पढ़ाई करते हैं ,कुछ निम्न आर्थिक स्तर वाले अभिभावक वर्षा मौसम आदि के समय अपने बच्चों के लिए छाता /बरसाती आदि नहीं ले पाते , छोटे बच्चों की इस प्रकार के अभाव को देखते हुए विद्यालय के प्रधान पाठक ने अपने व्यय से बच्चों को छाता उपलब्ध कराने का जो संवेदनशील निर्णय लिया उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।

शिक्षक सिर्फ बच्चों को शिक्षा देने का ही काम नहीं करता बल्कि स्कूल समय का अभिभावक भी होता है प्रीतम सिंह जी ने छात्रों की इस आवश्यकता को समझा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बच्चों को अपनी ओर से छाता प्रदान का निर्णय लिया उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है कार्यक्रम को पूर्व सरपंच अमोल सिंह, सुजीत सिंह एवं प्रीतम सिंह ने भी संबोधित किया इस कार्यक्रम में ग्राम के अभिभावक मितानिन स्वास्थ्य कार्यकर्ता आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए अंत में वृक्षारोपण में एक पेड़ मां के नाम का कार्यक्रम भी किया गया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें