515 किलो कुल वजन उठाकर मयंक प्रताप सिंह ने जीते चार पदक : क्षत्रिय समाज के कुल गौरव मयंक प्रताप सिंह की स्वर्णिम सफलता, पावरलिफ्टिंग में 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अपने नाम
Praveen Nishee Fri, Oct 2, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। क्षत्रिय समाज महासभा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के प्रतिनिधिमंडल ने समाज के सक्रिय सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र प्रताप सिंह गहरवार के निज निवास पहुंचकर उनके सुपुत्र मयंक प्रताप सिंह का सम्मान किया गया। भिलाई में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर उपलब्धि हासिल करने पर समाज की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
मयंक प्रताप सिंह ने 59 किलोग्राम सीनियर वर्ग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 180 किलोग्राम स्क्वाट, 115 किलोग्राम बेंच प्रेस और 220 किलोग्राम डेडलिफ्ट के साथ कुल 515 किलोग्राम का प्रदर्शन दर्ज किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उन्होंने 3 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक अपने नाम किए।
इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि मयंक की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और फिटनेस के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी सफलता से परिवार और क्षत्रिय समाज गौरवान्वित हुआ है, वहीं एमसीबी क्षेत्र के युवाओं को भी खेल एवं फिटनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
समाज की ओर से मयंक प्रताप सिंह को उनकी स्वर्णिम उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और खेल क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की गई।

विज्ञापन