Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹868.35 लाख की मिली स्वीकृति : दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का संकल्प: श्याम बिहारी जायसवाल

Praveen Nishee Wed, Jun 24, 2026

मनेंद्रगढ़।एमसीबी।छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि में मनेंद्रगढ़ में नर्सिंग की बुनियादी पाठ्यक्रम से लेकर लोक स्वास्थ्य एकीकरण के तहत भवन मद शामिल है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि "नर्सिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस महाविद्यालय के भवन निर्माण से मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के स्थानीय युवाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा घर के पास ही मिल सकेगी। इससे न केवल अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जाए।" उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें