Advertisment

25th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

21 जून को विकासखंड मनेंद्रगढ़ में होगा : जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

Praveen Nishee Wed, Jun 17, 2026

स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह रहेंगी मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ थीम पर होगा सामूहिक योगाभ्यास

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को एमसीबी जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग, स्वास्थ्य एवं जनभागीदारी को समर्पित इस विशेष आयोजन में भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है। इसी थीम के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना है।

जिला स्तरीय इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति व्यापक जन जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और योग को जन-जन तक पहुंचाने के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह जिला स्तरीय आयोजन एमसीबी जिले में स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी तथा ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें