छात्र परिषद ने संभाली नेतृत्व की कमान : एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ में भव्य अलंकरण (इन्वेस्टीचर) समारोह संपन्न
Praveen Nishee Tue, Aug 4, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निवेश (इन्वेस्टीचर) समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा-भाव विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मनेंद्रगढ़ अविनाश खरे, स्वास्थ्य विभाग से बीपीएम सुलेमान खान एवं अवनीश पांडे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती की वंदना, स्वागत गीत एवं कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया । सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को गरिमामय एवं भावपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत संपन्न छात्र परिषद निर्वाचन में विद्यार्थियों द्वारा मतदान के माध्यम से काव्य दुग्गर को हेड बॉय तथा आयुषी सिंह को हेड गर्ल के रूप में निर्वाचित किया गया। दोनों विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के माध्यम से सदैव विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि दोनों अपने नेतृत्व, समर्पण एवं अनुकरणीय कार्यशैली से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे तथा अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
इसके पश्चात छात्र परिषद के अन्य पदाधिकारियों को बैज पहनाकर शपथ दिलाई गई। जिसमें अचीवर्स हाउस के कैप्टन अभिनव दास, कैप्टन खुशबू, वाइस कैप्टन नील सेतुआ एवं वाइस कैप्टन वैष्णवी सेन, प्रोग्रेसर्स हाउस के कैप्टन आयुष अग्रवाल, कैप्टन सृष्टि सिंह, वाइस कैप्टन मोहिल अग्रवाल एवं वाइस कैप्टन अर्पणा लकड़ा, मोटिवेटर्स हाउस के कैप्टन युवराज सिंह ठाकुर, कैप्टन अनन्या सिंह, वाइस कैप्टन अभिनव प्रकाश कक्कड़ एवं वाइस कैप्टन अनुष्का दीवान तथा इनोवेटर्स हाउस के कैप्टन शौर्य कुमार अग्रवाल, कैप्टन कृति दुबे, वाइस कैप्टन हर्ष सिंह एवं वाइस कैप्टन स्मिता ठाकुर को बैज पहनाकर नेतृत्व की शपथ दिलाई गई।
इसके अतिरिक्त स्पोर्ट्स कैप्टन आदर्श कुमार रजक, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन मोहम्मद वकार अली, कल्चरल कैप्टन मानसी यादव, क्रिएटिविटी कैप्टन मान्यता पांडेय, डिसिप्लिन कैप्टन अनुरुद्ध कुमार सोनी, डिसिप्लिन कैप्टन मन्नत अरोरा तथा एजुकेशन सेक्रेटरी चिराग अग्रवाल को भी बैज पहनाकर उनके दायित्व सौंपे गए।
तत्पश्चात विद्यालय की शिक्षिका सुश्री रूबी पासी को चीफ कोऑर्डिनेटर का पद एवं दायित्व दिया गया तथा विद्यालय की समस्त कोऑर्डिनेटर टीम को उनके पद व दायित्व सौपा गया जिसमें प्राइमरी की कोऑर्डिनेटर के रूप में श्रीमती सालेहा परवीन एवं श्रीमती निकहत अहमद, मिडिल स्कूल कोऑर्डिनेटर के रूप में बुद्धेश्वर जायसवाल, सेकेंडरी कोऑर्डिनेटर के रूप में मनोज केशरवानी, सीनियर सेकेंडरी कोऑर्डिनेटर के रूप में पुष्पराज वर्मा, डिसिप्लिन कोऑर्डिनेटर के रूप में गुलशन कुमार मेरसा, श्रीमती प्रिया चक्रबोर्ती, शिवानंद वर्मा एवं श्रीमती प्रियंका शाह, आईसीटी कोऑर्डिनेटर के रूप में नागमणि पिंटू तथा कल्चरल कोऑर्डिनेटर के रूप में श्रीमती सोनम निषाद का पद एवं दायित्व दिया गया।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ. अविनाश खरे ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी का दायित्व है। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने व्यवहार, कार्यशैली एवं नेतृत्व से विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाएँ तथा प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रेरणास्रोत बनें।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालकगण डॉ. एस.के. सिन्हा, श्रीमती मीनू सिन्हा, आशीष कक्कड़, श्रीमती आशी कक्कड़, संजीव ताम्रकार, श्रीमती ज्योति ताम्रकार, प्रशांत अग्रवाल एवं श्रीमती तोशी अग्रवाल उपस्थित रहे। संचालकगण ने सभी नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व निर्माण, नैतिक मूल्यों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी विद्यार्थियों को ऐसे अवसर प्रदान करता रहेगा, जिससे वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व स्थापित कर सकें।
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन श्रीमती निकहत अहमद एवं श्रीमती इरफान खातून ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण पुष्पराज वर्मा, नागमणि पिंटू, विनोद कुमार प्रजापति, गुलशन कुमार मेरसा, अमरनाथ राव, श्रीमती प्रियंका शाह, श्रीमती रजनी अग्रवाल, मनोज कुमार केशरवानी, शिवानंद वर्मा, बुद्धेश्वर जायसवाल, विनय कुमार गुप्ता, श्रीमती काजल रजक, श्रीमती सालेहा परवीन, श्रीमती निकहत अहमद, सुश्री रूबी पासी, श्रीमती प्रिया चक्रबोर्ती, श्रीमती सोनम निषाद, श्रीमती माधुरी महिदिया, श्रीमती अरुणा विश्वकर्मा, श्रीमती रंजना महोबिया, श्रीमती इरफान खातून, श्रीमती भारती यादव, सुश्री यासमीन मंसूरी, श्रीमती मनीषा केशरवानी, श्रीमती नाहिद खान, प्रह्लाद सोनी रितेश कुमार, श्रीमती श्रुति सोनी, श्रीमती शाहीन बेगम, सुश्री नेहा जैसवार, किशन कुमार सारथी, दिवाकर सरकार, श्रीमती उषा सोनी, कमलेश कुमार सिंह एवं श्रीमती सुनीता गुप्ता उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन एवं मूल्यों की रक्षा करने तथा अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत है। यह भव्य निवेश (इन्वेस्टीचर) समारोह विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा, लोकतांत्रिक सोच एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है ।

विज्ञापन