Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में : स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

Praveen Nishee Sun, Jul 5, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों विद्यालय के सम्माननीय संचालक गण द्वारा विद्या क़ी देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया ।

समारोह में शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार केवल उपलब्धि का प्रतीक नहीं, बल्कि निरंतर परिश्रम और उत्कृष्टता की प्रेरणा भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विद्यालय के संचलकों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।

कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी की वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री काजल रजक ने किया! कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय के संचालकों ने सभी पुरस्कार विजेताओं क़ो बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना क़ी ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें