Advertisment

25th September 2026

BREAKING NEWS

अध्यक्ष पद पर गुरजीत सिंह खनूजा, सचिव पद पर जनरैल सिंह रैना तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुखवीन्दर सिंह भामरा निर्वाचित

शहीद भगत सिंह चौक से गांधी चौक तक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया श्रमदान, स्वच्छ एवं सुंदर शहर का दिया संदेश

आयुर्वेदिक चिकित्सा के साथ यदि दैनिक दिनचर्या में योग एवं प्राणायाम को शामिल किया जाए- डॉ. निशांत अग्रवाल

सेवा संकल्प अभियान” के तहत आयुष स्वास्थ्य शिविर में 800 से अधिक लोगों ने उठाया सेवाओं का लाभ, योग-ध्यान, संतुलित आहार

मेरी मां मैं तेरी बेटी, मुझको दुनिया में आने दे फर्क नहीं बेटा बेटी में , दुनिया को समझाने दे

श्री गुरुसिंह सभा चुनाव में : अध्यक्ष पद पर गुरजीत सिंह खनूजा, सचिव पद पर जनरैल सिंह रैना तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुखवीन्दर सिंह भामरा निर्वाचित

Praveen Nishee Thu, Sep 24, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। श्री गुरुसिंह सभा के चुनाव में घड़ी छाप पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

घड़ी छाप पैनल से अध्यक्ष पद पर गुरजीत सिंह खनूजा, सचिव पद पर जनरैल सिंह रैना तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुखवीन्दर सिंह भामरा निर्वाचित हुए।

अध्यक्ष पद पर विजयी गुरजीत सिंह खनूजा ने कहा कि यह जीत समाज के प्रत्येक सदस्य के विश्वास, सहयोग और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने चुनाव में सहयोग और समर्थन देने वाले सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा। समाज की एकता, भाईचारे और सामाजिक हितों को प्राथमिकता देते हुए सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

तीनों पदों पर मिली जीत के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने इस विजय को समाज की एकता, विश्वास और सहयोग की जीत बताया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के हित में मिल-जुलकर कार्य करने तथा आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। चुनाव परिणाम के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल रहा और विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें