योग साधकों एवं समाजसेवियों का किया गया सम्मान : गुरु पूर्णिमा पर गुरु सम्मान समारोह का आयोजन, तेजस्विनी शाखा मारवाड़ी युवा मंच ने किया गुरुओं का अभिनंदन
Praveen Nishee Wed, Jul 29, 2026
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित गुरु सम्मान समारोह में तेजस्विनी शाखा मारवाड़ी युवा मंच, मनेन्द्रगढ़ द्वारा गुरुओं का सम्मान कर भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा का गौरवपूर्ण संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में तेजस्विनी शाखा की अध्यक्ष श्रीमती अनीता फरमानिया ने श्रीमती बलवीर कौर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर योग साधकों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशी, मनीष कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सोनी, सुशील कुमार गुप्ता (पिंटू), भैरव केसरवानी, कैलाश दुबे, आर.डी. दीवान, कुंवर सिंह राजपूत, आर्य डेविड, श्रीमती पिंकी सलूजा, जगदंबा अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुशील कुमार गुप्ता, श्रीमती नीलू सिंह तथा श्रीमती संजू प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए वी क्लब की अध्यक्षा श्रीमती बबीता अग्रवाल एवं कल्पना सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी गुरुओं का चंदन तिलक लगाकर, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने किया, जबकि अंत में श्रीमती अनीता फरमानिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन श्रद्धा, सम्मान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

विज्ञापन