Advertisment

30th July 2026

BREAKING NEWS

गुरु पूर्णिमा पर गुरु सम्मान समारोह का आयोजन, तेजस्विनी शाखा मारवाड़ी युवा मंच ने किया गुरुओं का अभिनंदन

जीवन मूल्यों को समझने के लिए गुरु का मार्गदर्शन आवश्यक : मुन्नालाल श्रीवास्तव

पुल शुरू होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और आवागमन को मिलेगी नई गति-गौरीशंकर कश्यप

फॉसिल्स पार्क की कहानी पाठ्यक्रम में आने से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों को मिलेगा लाभ

सरगुजा संभागीय बैठक हुई संपन्न, 5 सितंबर की अधिकार रैली को सफल बनाने का लिया संकल्प

पतंजलि योग समिति ने गुरु पूर्णिमा पर किया गुरुओं का भव्य सम्मान : जीवन मूल्यों को समझने के लिए गुरु का मार्गदर्शन आवश्यक : मुन्नालाल श्रीवास्तव

Praveen Nishee Wed, Jul 29, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। पतंजलि योग समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के महत्व को रेखांकित करते हुए गुरुओं का शाल, श्रीफल एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मान किया गया।

मुख्य वक्ता एवं वरिष्ठ सेवानिवृत्त प्राचार्य मुन्नालाल श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन मूल्यों को समझने और सही दिशा का चयन करने के लिए गुरु का मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। गुरु स्वयं प्रकाशित होकर दूसरों के जीवन में ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का प्रकाश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का सान्निध्य व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

समारोह में वरिष्ठ प्राचार्य एम.एल. श्रीवास्तव का पतंजलि योग समिति एवं श्रीमती नीलू सिंह द्वारा शाल, श्रीफल और मिष्ठान से सम्मान किया गया। वहीं योग समिति की ओर से वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय एवं विवेक कुमार तिवारी का भी सम्मान किया गया। मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी शाखा की अध्यक्ष अनीता फरमानिया ने श्रीमती बलबीर कौर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े योग साधकों मनीष कुमार गुप्ता, दिवाकर आचार्य, विनोद कुमार सोनी एवं नीलम दुबे को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने कहा कि गुरु पूर्णिमा महान ऋषि भगवान वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाई जाती है। सनातन संस्कृति में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, क्योंकि वही शिष्य के जीवन का निर्माण, पालन और सही दिशा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर योग समिति के विभिन्न आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशी, मनीष कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सोनी, सुशील कुमार गुप्ता (पिंटू) तथा भैरव केसरवानी के योगदान की भी सराहना की गई।

कार्यक्रम में वी क्लब की अध्यक्षा श्रीमती बबीता अग्रवाल एवं कल्पना सिंह राजपूत ने गुरु वंदना प्रस्तुत करते हुए गुरु की महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह में उपस्थित योग साधकों कैलाश दुबे, आर.डी. दीवान, कुंवर सिंह राजपूत, आर्य डेविड, श्रीमती पिंकी सलूजा, जगदंबा अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुशील कुमार गुप्ता, श्रीमती नीलू सिंह, श्रीमती संजू सहित अन्य सदस्यों ने गुरुओं का चंदन तिलक लगाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती बलबीर कौर ने व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें