Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की कलम से..*(कॉलम 21 सालों से लगातार) : कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

Praveen Nishee Fri, Aug 21, 2026

सुप्रीम कोर्ट को सौंपी एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 326 सांसदों, वहीं 14मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। सांसदों- विधायकों के 4,192 मामले अभी लंबित हैं लोकसभा के 543 में 251,राज्यसभा के 233 में 75 के खिलाफ आप राधिक मामले हैँ। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के खिलाफ 89 मामले दर्ज है,पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेँद्रु अधिकारी के खिलाफ 29,कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार विरुद्ध19 मामले है लोकसभा 543 सांसदों में 251के खिलाफ आपराधिक मामले हैं जिनमेँ 170 गंभीर आपराधिक श्रेणी के हैँ, 5 साल या उससे अधिक की सजा हो सकती है, राज्यसभा 233 सदस्यों में 75 यानि 33% के खिलाफ आपराधिक मामले हैं, 40 (18%)मामले गंभीर आपराधिक श्रेणी के हैं 5 साल या अधिक की सजा हो सकती है। तेलंगाना 82%,ओड़िसा 76% झारखंड में 71% तमिलनाडु 67% सांसदों पर मामले दर्ज हैं, उप्र, महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल, बिहार, कर्नाटक, आँध्र प्रदेश मेँ औसत 50% साँसदों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं।छग -हरियाणा में भी एक- एक सांसद,पंजाब 2, असम 3,दिल्ली 3, राज स्थान 4, गुजरात 5,और मप्र ने तो 9 सांसदों के खिलाफआपराधिक प्रक रण दर्ज हैं।

"दिमागी नक्सली"

किसकी तरफ इशारा...!80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से संबोधन में पीएम मोदी ने कहा सशस्त्र नक्सल वाद का खतरा समाप्ति की ओर है,मोदी ने ‘दिमागी नक्सल’ सोच रखने वाले कुछ लोगों को ले चेतावनी दी।पी एम के मुताबिक ये लोग हिंसा,अशांति फैलाने के अवसर तलाशते हैं, देश को गलत दिशा में ही ले जाना चाहते हैं ऐसेलोगों की पहचान कर अलग- थलग करने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत बताई,मोदी के अनुसार, देश में हथियारबंद नक्सलवाद तो अब समाप्ति की ओर है, परन्तु 'दिमागी नक्सल' सोच रखने वाले लोग समाज में भ्रम, अराजकता, विकास- विरोधी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ,भाजपा नेताओं के अनुसार तो , दिमागी नक्सली वे लोग हैं जो जंगलों में हथियार नहीं उठाते, बल्कि शहरों में रह माओवादी विचार धारा का समर्थन करते हैं,संविधान को नकारते हैं,अलगाववादी ताकतों का साथ देते हैं। कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम, महबूबा मुफ्ती और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं ने पीएम के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया। विपक्ष का आरोप है सरकार हर उस व्यक्ति या छात्र को 'दिमागी नक्सली' कह रही है जो सरकार की नीतियों से असहमत है या सवाल पूछता है....!दूसरी ओर,आलोचकों और कुछ विपक्षी दलों का मानना है इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर सरकार जनता द्वारा पूछे जाने वाले बुनियादी सवालों और शांतिपूर्ण विरोध को भी दबाने की कोशिश कर रही है।छ्ग में भी मोदी के इस बयान पर चर्चा तेज हैं।

खेतोँ में उतरे हल

लेकर सीएम साय... छग के सीएम विष्णुदेव का एक अलग, सहज अंदाज देखने को मिला, गृहग्राम बगिया पहुंचे सीएम सुबह खुद हल लेकर खेत में उतर गए। बैलों की जोड़ी के साथ खेत में हल चलाया और बियासी की। इस दौरान पूरी तरह किसान की ही भूमिका में नजर आए।साय ने सुबह से ही खेत में खेती-किसानी की। सुरक्षा व्यवस्था से दूरी रखते हुए परिवार और गांव के लोगों के साथ खेत में ही समयबिताया।हरे-भरे खेतों के बीच हल की मूठ थामे सीएम ने कहा खेतों मेंकाम कर ने से आत्मिक सुकून, नई ऊर्जा ही मिलती है।ग्रामीणों के साथ बात चीत करते हुए उन्होंने खेती से जुड़े अपने अनु भव भी साझा किये ।

नितिन की टीम में छ्ग

से नये लोगों को मौका...भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से भी दो प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।वहीं सरोज पांडे, लता उसेंडी को हटा दिया गया है।महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चाका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।दीपक महस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक(आईटी सेल इंचार्ज)नियुक्त किया गया है।आप से भाजपा में आये राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया हैं जो मूलत: मुंगेली (छ्ग) के निवासी हैं। यहां यह भी बताना जरुरी है भाजपा कई वरिष्ठ नेताओं की फिर उपेक्षा की गई है। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साय,विजय शर्मा, राज्य सभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा को शामिल करने की चर्चा थी पर नये लोगों को ही अवसर दिया गया है जैसा साय मंत्रिमंडल के गठन के समय हुआ था।सरोज पांडे, लता उसेंडी को हटाना भी चर्चा में है....!

.

और अब बस.....

0शक़्कर प्रति किलो 65 ₹ हो गई है , एक माह पहले 45₹ किलो थी..?

0 छग में 22 आईएएस अफसरों के तबादले.., कांकेर,कबीरधाम,गरि याबंद समेत 5 जिलों को नए कलेक्टर मिले हैं।

0 चमोली टनल हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है,सभी लापता मजदूर का शव बरामद हुआ। हादसे में छत्तीस गढ़ के 4 श्रमिकों की मौत हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें