Advertisment

6th September 2026

BREAKING NEWS

स्कूल शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए सेवानिवृत शिक्षक सम्मानित

सरस्वती शिशु मंदिर मनेंद्रगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में उल्लास के साथ मनाया गया

सेवा भारती छात्रावास में हुआ स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण

खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज: स्वास्थ्य मंत्री ने किया वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

नेत्रदान की दी गई जानकारी : सेवा भारती छात्रावास में हुआ स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण

Praveen Nishee Sat, Sep 5, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भाग्य रेच वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सेवा भारती समिति मनेंद्रगढ़ के नीरज अग्रवाल के सहमति और सहयोग से सेवा भारती छात्रावास मनेंद्रगढ़* के बालिकाओं का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण किया गया

बालिकाओं का नेत्र परीक्षण डॉ. भाषिता साहू, नेत्र विशेषज्ञ द्वारा किया गया, परीक्षण के साथ साथ आंखों की सुरक्षा , नेत्र रोगों की जानकारी दी गई, 25 अगस्त से 8 सितंबर तक 41 वाँ नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है, की जानकारी दी गई , भाग्यरेच फाउंडेशन की ओर से आए डॉ.अनुराग गुप्ता मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. राहुल बघेल द्वारा छात्राओं को साफ सफाई ,खान पान, और मौसमी बीमारी से बचने के बारे में बताया गया, साथ में लेखन सामग्री बच्चों को प्रदान किया गया, इस दौरान नेत्र सहायक अधिकारी आर .डी.दीवान , रविन्द्र मिश्रा, ने जांच में आवश्यक सहयोग किया । छात्रावास अधीक्षका सोनिया सिंह ने परीक्षण व व्यवस्था में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। परीक्षण में 4 छात्राएं दृष्टि दोष पीड़ित पाए गए, जिनका चश्मा जांच किया गया, साथ ही सामान्य मौसमी बीमारी (सर्दी, खांसी, बुखार) से पीड़ित छात्रों को दवाई दी गई।। डॉ अनुराग गुप्ता ने कहा कि भविष्य में भी दूरस्थ क्षेत्रों में फाउंडेशन द्वारा इसी प्रकार शिविर लगा कर निशुल्क परीक्षण व दवाइयां दी जाएंगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें