Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

सरोवर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए अब 7 करोड़ की योजना : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को 10 दिनों में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

Praveen Nishee Sun, Sep 13, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। सेवा दीप कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल रविवार को मनेन्द्रगढ़ के सरोवर तालाब पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रस्तावित गंगा सरोवर तालाब व जोड़ा तालाब के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने तालाब के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित ढाई करोड़ रुपये की राशि को बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तालाब के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरोवर तालाब को विकसित करते समय सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधाओं, स्वच्छता और बेहतर उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव एवं उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा तथा एसडीएम लिंगराज सिदार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। सरोवर तालाब के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर रहेगा।

उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की प्राथमिकता तय करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि तालाब परिसर का समग्र विकास किया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें