जोगनी कला मंच बंजी बुंदेली द्वारा : डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
Praveen Nishee Tue, Jul 7, 2026
मनेंन्द्रगढ । एमसीबी । जोगनी कला मंच बंजी बुंदेली द्वारा छ ग के महान लोक कलाकार डॉ. तीजन बाई के देहावसान पर उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष परमेश्वर सिंह ने डॉ. तीजन बाई छ ग की जानी-मानी लोक कलाकार रहीं हैं l उन्होंने महाभारत की कथा को लोक भाषा में ढाल कर पंडवानी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की है l लोक गाथा को देश विदेश तक पहुंचा कर छ ग की कला और संस्कृति का परचम पूरी दुनियां में लहराया l
उनके जीवन परिचय के बारे में भी उन्होंने जानकारी प्रदान करते हुए बतलाया कि निर्धन परिवार में जन्म लेकर और पढ़ाई लिखाई से वंचित होने के बावजूद उनको अपनी माटी के प्रति समर्पण और कला साधना से पद्म श्री '' पद्म भूषण ''और पद्म विभूषण जैसे विशिष्ट नागरिक सम्मान भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया l डॉ. तीजन बाई को संगीत नाटक अकादमी द्वारा भी पुरस्कृत किया गया l यह उन्हें छ ग की लोक कला और संगीत के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए अटल बिहारी बाजपेयी विश्व विद्यालय द्वारा डॉ.ऑफ लिटरेचर की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था l
आगे श्री सिंह ने अपनी बात को आगे रखते हुए बतलाया कि डॉ. तीजन बाई जैसे कलाकार सदियों में एक बार ही पैदा होते हैं l उनका निधन छ ग के लोक कला के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है l जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं है l उनके निधन से सम्पूर्ण प्रदेश के लोक कलाकारों में घोर शोक ब्याप्त है। ईश्वर से ऐसे महान कलाकार की आत्मा को शान्ति और सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना के साथ ही उन्होंने अपनी वाणी को विराम दिया l
इस सभा को जोगनी कला मंच के कन्हैयालाल 'मेवालाल '' रघुवर गुरूजी ''पुष्कर लाल तिवारी दिल प्रताप 'श्रीमती रागिनी रजक आदि द्वारा भी संबोधित किया गया l कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई lसभा में जोगनी कला मंच के सभी पदाधिकारी 'सदस्य गण एवं मातृ शक्तियां उपस्थित रहे।

विज्ञापन