Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की कलम से..*(कॉलम 21 सालों से लगातार) : मैं दिया हूँ, मेरी दुश्मनी तोअँधेरे से है..... हवा तो बेवजह ही मेरे खिलाफ है.....

Praveen Nishee Fri, Aug 28, 2026

हिंदुस्तान के विभाजन विभीषिका को 'स्मृति दिवस’ मनाने के बहाने तब के राष्ट्रीय नेताओं को कोसनेवाली भाजपा तो सरदार पटेल का भी अपमान कर रही है। सरदार ने विभाजन के बारे में दिये गये एक भाषण के अंश पढ़ें....“हमने हिंदुस्तान के टुकड़े किया जाना कबूल कर लिया। लोग कहते हैं कि हमने ऐसा क्यों किया, यह गलती थी...? मैं अभी तक नहीं मानता हूँ, हमने कोई भी गलती की, साथ ही यह मानता हूं, अगर हिंदुस्तान के टुकड़े मंजूर नहीं किये होते तो आज जो हालात हैं उस से भी बहुत बुरी हालत होने वाली थी...। हिंदुस्तान के दो नहीं बल्कि अनेक टुकड़े हो जाने वाले थे।हमने माना कि ठीक है,अलग घर लेकरअपना भाई शांत हो जाता है और अपना घर संभाल लेता है तो हम अपना घर संभाल लेंगे!लेकिन यह उम्मीद की थी कि हम शांति से अपना काम करेंगे।उसमें हमारी गलती हुई, यह नहीं कहता- टुकड़े करने में हमारी गलती हुई, गलती इसमें हुई कि टुकड़े के बाद हमने वह काम किया जो हमें नहीं करना था। आजादी के बाद दुनिया में हमारी इज्जत बढ़ी थी।15 अग स्त के बाद दुनिया में हमारी एक जगह बन गई थी। हम उससे बहुत नीचे गिर गये।”(सरदार पटेल का यह भाषण ‘भारत की एकता का निर्माण’ पुस्तक से )

बस्तर का ही सीएम

अभी तक नहीं .....?

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के पहले मप्र के श्यामा चरण शुक्ला, मोतीलाल वोरा के सीएम बनने के कारण रायपुर,दुर्ग जिला चर्चा में रहा था, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष बनने के कारण बिलास पुर जिला भारी था। छ्ग बनने पर पहले सीएम अजीत जोगी बने और बिलासपुर का दबदबा फिर बढ़ गया था, बाद में भाजपा के डॉ रमन सिंह लगातार 15 साल सीएम रहे तो दुर्ग संभाग सहित कवर्धा,राजनांद गांव जिला चर्चा में रहा। बाद में कांग्रेस की सर कार बनी, दुर्ग जिला पाटन के भूपेश बघेल सीएम बने तो भी फिर दुर्ग जिले का महत्व बढ़ा, उनके मंत्रिमंडल में दमदार मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे,मो.अकबर, रूद्र गुरु (दुर्ग संभाग विधायक) वहीं के थे। सरगुजा से पहली बार विष्णुदेव साय सी एम बने हैँ अब सरगुजा भी चर्चा में आ गया है...., पहले डिप्टी सीएम, टी एस बाबा भी बन चुके हैँ तो सारंगढ़ से ही कुछ दिनों के लिये ही सही राजा नरेश सिंह मप्र के सीएम रह चुके हैं। बस अब बस्तर ही बच जाता है,जहां अभी तक कोई सीएम नहीं बना है....? वैसे बस्तर में भी सीएम पद के दावेदारों की कमी नहीं है, कभीआदिवासी महिला सीएम का मौका आया तो लता उसेंडी मजबूत दावेदार बनेँगी, केदार कश्यप का नाम तो है ही वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का नाम भी भविष्य में उभर सकता है।

12 कलेक्टर,4 एसपी,

2 पुलिस उपायुक्त महिला....छत्तीसगढ़ मे महिला कलेक्टरों की संख्या बढ़ कर रिकॉर्ड 12 हो गई है,तो केवल 4 जिलों में ही महिला एसपी को जिम्मेदारी दी गई है।सन 2000 में राज्य बनने के बाद पहली बार 12 महिलाएं जिलों का नेतृत्व कर रही हैं।राज्य के कुल 33 जिलों में एक तिहाई से अधिक में पहली बार कलेक्टर हैं। अभी कोंडागांव से नूपुर राशि पन्ना, बेमेतरा प्रतिष्ठा ममगई, नारायणपुर नम्रता जैन, सूरजपुर रैना जमील, बालोद दिव्या मिश्रा, सक्ती जयश्रीजैन, कबीरधाम से तूलिका प्रजापति, सारंगढ़ से पद्मिनी भोई ,मोहला-मानपुर तनुजा सलाम, बलरामपुर-रामानुजगंज चंदन त्रिपाठी, एमसीबी से संतनदेवी जांगड़े शामिल हैं, कोरिया से रोक्तिमा यादव। इधर 4 महिला अफसरों को एसपी तो 2 को डीसीपी की जिम्मे दारी दी गई है। रायपुर ग्रामीण की एसपी श्वेता श्रीवास्तवसिन्हा,राज नांदगांव अंकिता शर्मा, धमतरी भावना पांडे तो मनेन्द्रगढ़ की एसपी रत्ना सिंह को बनाया गया हैं,पुलिस कमिश्नरी में डीसीपी (उपायुक्त) अर्चना झा, दीपमाला कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है।

सील्ड लिफाफे में एंडोस्कोपी

कैमरा डालकर पेपर लीक...डीसीपी तारकेश्वर पटैल के नेतृत्व में तकनीकी मामले में सफलता मिली है।दुर्ग में एक प्रोफेसर ने इंडोस्कोपी कैमरे से ही स्कैन कर पेपरलीक किया। पेपर सीलबंद लिफाफे में था।प्रो.ने सुई से छेद किया,एंडोस्कोपी कैमरे को लिफाफे में बने छोटे छेद से अंदर डाल कर पेपर स्कैन किया। बाद में कंटेंट को हाथ से लिख छात्रों को 11-11 हजार ₹ में बेच दिया।पुलिस ने प्रो. समेत 6 को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी तारकेश्वर पटेल के मुताबिक, इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय के बीएससी, कृषि फर्स्ट ईयर के प्लांट पैथोलॉजी, सेकंड ईयर के दूसरे के कीटशास्त्र का पेपर लीक हुआ है। पेपर तो स्थगित किया गया वहीं जाँच समिति का भी गठन किया गया है।

और अब बस...

0केंद्र सरकार ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)मॉडल के तहत रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डों को 50 साल की लीज पर निजी हाथों में सौंपने की योजना को मंजूरी दी है।

0 इंदौर बिलासपुर और छत्तीसगढ़ जाने वाले रेलयात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है रेलवे ने इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस कोबिला सपुर तक विस्तार देने का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा है।

0बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्रा में स्थापित ओपन जेल के संचालन को ले हाईकोर्ट ने सरकार को जरुरी व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने निर्देश दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें