Advertisment

2nd October 2026

BREAKING NEWS

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से वार्ड विकास, पोषण एवं नागरिक सुविधाओं पर हुई सार्थक चर्चा

मानवता की मिसाल बनीं कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, मरणोपरांत अंगदान का संकल्प”

स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संदेश

अड़े थे जिद पे सूरज बनाके छोड़ेंगे..... पसीने छूट गये एक दिया बनाने में.....

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर युवा कांग्रेस ने किया स्मरण

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता : वरिष्ठ नागरिकों को दी गई कानूनी अधिकारों एवं विधिक सेवाओं की जानकारी, स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की गई दवाइयां

Praveen Nishee Fri, Oct 2, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुंठपुर एवं तालुका विधिक सेवा समिति मनेन्द्रगढ़ के तत्वावधान में लायंस वृद्धाश्रम मनेन्द्रगढ़ तथा व्यवहार न्यायालय परिसर मनेन्द्रगढ़ में विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं उनके लिए उपलब्ध विधिक सेवाओं की जानकारी देने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

विधिक जागरूकता शिविर में न्यायाधीशगण द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध विधिक सहायता एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2016 के अंतर्गत मिलने वाली विधिक सहायता एवं सेवाओं के बारे में बताया गया। वरिष्ठजनों को बताया गया कि कानून में उनके अधिकारों और हितों की सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रावधान किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर पात्र वरिष्ठ नागरिक विधिक सेवा संस्थाओं के माध्यम से कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उपलब्ध विधिक सेवाओं की जानकारी पहुंचाना रहा।

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक दवाइयों का वितरण

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल यूनिट द्वारा उपस्थित वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय दल ने वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरत के अनुसार दवाइयों का वितरण किया। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता और स्वास्थ्य परीक्षण को एक साथ जोड़ते हुए आयोजित शिविर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सहायता की जानकारी के साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

न्यायाधीशगण एवं अधिकार मित्रों की रही उपस्थिति

दोनों शिविरों में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत वासनिकर, कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश राजेंद्र वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) सरिता दास, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लोकेश कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राकेश सिंह सोरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमित नायक, अजय विश्वकर्मा (पीएलव्ही) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लायंस क्लब के शैलेष जैन एवं भूमिका ध्रुव उपस्थित रहे।

इसके अलावा अधिकार मित्र अंजनी यादव थाना झगराखांड, अधिकार मित्र अजय विश्वकर्मा थाना मनेन्द्रगढ़ सहित 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल की मेडिकल टीम डॉ. प्रगति जगत, डॉ.सुधीर जैन, स्टाफ नर्स ए कृतिका वर्मा.फार्मासिस्ट दिशा पाठक, ओम चतुर्वेदी, वार्ड बॉय मन सिंह के साथ बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित इन शिविरों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें विधिक सहायता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें