Advertisment

24th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

आत्मानंद स्कूल ग्राउंड में 5 अक्टूबर को लगेगा सेवा सेतु शिविर : एक ही परिसर में मिलेगी शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

Praveen Nishee Sun, Oct 4, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 05 अक्टूबर 2026 को विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के आत्मानंद स्कूल ग्राउंड में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ एवं विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के माध्यम से किया जा रहा है।

सेवा सेतु शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहायता एवं योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी। शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देते हुए एक ही स्थान पर अनेक विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास की चाबी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम पंजीयन एवं आधार अपडेट सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, कृषि एवं किसान कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कौशल विकास, आवास सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इस सेवा सेतु शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राही अपनी आवश्यकताओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ योजनाओं के लिए आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर सकेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने में सहयोग करेंगे।

जिला प्रशासन ने मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के नागरिकों एवं ग्रामीणों से अपील की है कि वे 05 अक्टूबर को आत्मानंद स्कूल ग्राउंड में आयोजित सेवा सेतु शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें