Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

श्रद्धांजलि: : लीला देवी तोदी पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Praveen Nishee Wed, Jun 24, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । नगर के प्रतिष्ठित तोदी परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती लीला देवी तोदी का 22 जून 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई। वे स्वर्गीय श्री गोपाल तोदी की धर्मपत्नी, स्वर्गीय श्री अरुण तोदी की माताजी तथा अतुल तोदी एवं अनुज तोदी की दादी थीं।

मंगलवार 23 जून को प्रातः लालपुर स्थित पैतृक भूमि हरि बगिया में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान परिवारजन, रिश्तेदार, समाज के गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

स्वर्गीय लीला देवी तोदी अपने सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति और पारिवारिक मूल्यों के लिए जानी जाती थीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें