बचपन प्ले स्कूल में : नन्हे कहानीकारों ने जीता दिल, कहानी वाचन प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा
Praveen Nishee Sat, Oct 3, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बच्चपन प्ले स्कूल में एल केजी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी कहानियाँ प्रस्तुत कीं। बच्चों ने अपनी अभिव्यक्ति, उच्चारण, आवाज़ के उतार-चढ़ाव और आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया।
विजेताओं की घोषणा इस प्रकार की गई एल केजी-अ से प्रथम स्थान में कविश अग्रवाल एवं शिविका केशरवानी, द्वितीय स्थान में आरवी केशरवानी, तृतीय स्थान में मोहम्मद अली, एल केजी- बी से प्रथम स्थान विआंश वर्मा, द्वितीय स्थान पर रणवीत कुमार राम एवं तृतीय स्थान पर दर्श अग्रवाल एवं रिद्धिश सिन्हा, एल केजी-सी से प्रथम स्थान पर अथर्व मंडल, द्वितीय स्थान पर अनय गुप्ता एवं तृतीय स्थान पर श्रीनिका मिश्रा व अनायेशा सान्वी है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विधालय की डायरेक्टर ज्योति ताम्रकार, आशी कक्कड़ एवं तोषी अग्रवाल ने निभाई। विधलाय की काउंसलर सोनाली दास ने कहा कि स्पर्धा से बच्चों में छोटी उम्र से ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने का विश्वास जागता है और उनके भविष्य की दिशा निर्धारित होती है। आयोजन को सफल बनाने में प्रियंका सिंह, शिल्पी सिन्हा, रश्मि प्रसाद, सौम्या सेन एवं फरहीन ने सहयोग किया

विज्ञापन