वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की कलम से..*( कॉलम 21 सालों से लगातार ) : यहाँ तक आते आते सूख जाती है कई नदियाँ..... मुझे मालूम है पानी कहाँ ठहरा हुआ होगा.....
Praveen Nishee Fri, Jul 24, 2026
NEET-UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज है, इसी बीच करीब 3 दशक पुरानी घटना फिर चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर रिपोर्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया है, धर्मेंद्र प्रधान ने 1997 में ओडिशा में हुए एक कथित पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन किया था, लोग इसे आज की स्थिति से जोड़कर देख रहे हैं, इधर जो बच्चों को निर्ममता से मारे जाने पर खुश हैं,लडकियों के कपड़े फाड़े जाने पर बेहूदे तर्क भी दे रहे हैं,किसान आंदोलन को भी बिल वापस लेने के पहले तक कोस रहे थे, आदिवासियों के हक की लड़ाई को हमेशा नक्सली बताते हैं...., बलात्कार तक का धर्म और जाति के नाम पर समर्थन करते हैं,विकास के नाम पर प्राकृतिक संसा धनों के दोहन,पर्यावरण क्षरण के समर्थक हैं, सरकारी कर्मचारियों के हक की किसी लड़ाई की आलोचना करते हैं...,मज़दूर विरोधी कानूनों का समर्थन करते हैं,जिन्हें लगभग 95 हजार सरकारी स्कूल बन्द होने से कोई सम स्या नहीं है..,पेट्रोल मे एथनॉल मिलाये जाने को जस्टीफाई कर रहे हैं भले ही इनकी गाड़ी खराब हो जाय....और तो और पवित्र राम मन्दिर मे हुई चंदा चोरी को भी लेकर तर्क गढ़ रहे हैं..... ?
.अपनों से ही घिरी
है साय सरकार......



छत्तीसगढ़ की साय सरकार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है, यह बताने का प्रयास तो होता है पर जिस तरह से वरिष्ठ सांसद तथा भाजपा के छ्ग बनने के बाद संकटमोचन कहे जाने वाले बृजमोहन अग्रवाल से 'ट्रीट' हो रहा है वह किसी से छिपा नहीं है, वहीं विधानसभा में जिस तरह भाजपा के वरिष्ठ विधायक सवाल उठाकर साय सरकार को कटघरे में खड़े कर रहे हैं वह भी चर्चा में हैँ, सरकार के खिलाफ सवाल पूछने वालों में भाजपा,प्रमुख विपक्षी दल कॉंग्रेस से भी आगे चल रही है, दरअसल पुराने विधायकों की उपेक्षा कर जिस तरह से नौ- सीखियों को मंत्री बनाया गया है वह भी सरकार की छवि बनाने में अभी तक तो सफल नहीं हो सकें हैं?छ्ग में साय सरकार 2023 में बनी और अभी 2026 चल रहा है, आधा कार्यकाल पूरा हो चुका है,हाल - फिलहाल के मानसून सत्र को छोड़ दें तो अभी तक 12 हजार से भी अधिक सवाल लगाये गये। पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर,भावना वोहरा 284 सवाल,धर्मजीत सिंह 280 सवाल (सभी भाजपा) पूछ कर सरकार को कटघरे में खड़ा किया,आलम यह रहता है, मंत्रियोँ से इनकी तानातनी भी हो जाती है।भाजपा के युवा विधायक सुशांत शुक्ला 271, राजेश मूणत 245 सवाल, पुन्नूलाल मोहिले 283 सवाल पूछ चुके हैँ, जहाँ तक विरोधी कांग्रेस का मामला है तो नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत 276, शेषराज हरवंश 272, दलेश्वर साहू 280, दिलीप लहरिया 279, अनिला भेड़िया 223, सावित्री मनोज मंडावी 240, हर्षिता बघेल और 264,उमेश पटेल 240 सवाल पूछकर साय सरकार को घेरने का प्रयास कर चुके हैँ।
छ्ग के 90 विधायकों में शून्य सवाल पूछने यानि एक सवाल नहीं पूछने का रिकार्ड भाजपा के अमर अग्रवाल के नाम दर्ज है तो दूसरे नंबर पर भैयालाल राजवाड़े 18 सवाल, तीसरे नंबर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री तथा विधायक रेणुका सिंह के नाम है उन्होंने अभी तक 24 सवाल ही पूछे हैं।
आईएएस अनुराग जैन होंगे
नीति आयोग के नये सीईओ..
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव 1989 बैच के आईएएस अनुराग जैन नीति आयोग के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफि सर (सीईओ) बनाए गये हैं। इस संबंध में डीओपीटी ने आदेश जारी कर दिए हैं। मप्र मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल 30 अगस्त 26 को समाप्त होने जा रहा था।।उसके पहले केंद्र सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जवाब दारी दी है।वे अविभाजित मप्र के समय छ्ग में पदस्थ रह चु के हैं। अनुराग, बीवीआर सुब्रह्मण्यम का स्थान लिया हैं,बीवीआर छ्ग काडर के आईएएस थे।जिनका कार्य काल फरवरी 26 में पूरा हो गया था।
पूर्व क्रिकेटर राजेश पर
धोखोधड़ी का आरोप..
पूर्व भारतीय क्रिकेटर, व्यवसायी राजेश चौहान पर 17. 52 लाख ₹ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है, जिंदल इस्पात क्योंझर (ओडिशा) में ट्रांसपोर्ट ठेका दिलाने, साझे दारी में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दे ठेकेदार दिनकर विश्वमित्र से रकम ली, पीड़ित ने अदालत का रुख किया, जेएमएफसी कोर्ट ने मोहन नगर पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अधिवक्ता सौरभ चौबे ने बताया "दिन कर की मुलाकात राजेश चौहान से उनके दोस्त सरोज कुमार के जरिये हुई थी, बात चीत के दौरान राजेश,उनकी गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी को जिंदल इस्पात से आयरन, अन्य सामग्री के परिवहन का ठेका मिला है।उन्होंने कथित वर्क ऑर्डर, अन्य दस्तावेज भी दिखाए, इसके बाद 30 जुलाई 2021में दोनों के बीच इकरारनामा हुआ, दिनकर ने पहले 2.51 लाख दिए,बाद में दो किस्तों में 15.01लाख और ट्रांसफर किये।काम शुरू नहीं होने पर दिनकर ओडिशा पहुंचा जहां कंपनी से पता चला कि राजेश चौहान या उनकी कंपनी को ऐसा कोई ठेका मिला ही नहीं था।
6 ₹ में बिजली बेच
रही सरकार ,1.94 में खरीदी...
छग सरकार लगातार बिजली की दरों में वृद्धि कर रही है, वहीं स्मार्ट मीटर से बिजली बिल अधिक आने के आरोप लग रहे हैं ऐसे में अब सरकार सोलर उपभोक्ताओं से बिजली खरीदने की दर कम करके एक और झटका दिया है।छ्ग सरकार खुद औसत ₹ 6 / यूनिट बिजली बेच रही है , लेकिन सोलर उपभोक्ताओं से सिर्फ ₹1.94 में खरीदने का फैसला लिया है पहले ₹2. 50/यूनिट की दर से खरीदी होती थी,रेट घटाकर ₹1.94 करना सोलर उत्पादकों के साथ धोखे का आरोप कांग्रेस लगाया है।
और अब बस.......
0छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कार्य काल 12 जुलाई को पूरा हो गया है। आमतौर पर पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी तीन साल के लिए दी जाती है।
0महादेव सट्टा ऐप मामले की जांच में दावा किया गया है कि फरार आरोपी सौरभ चन्द्राकर ने कथित तौर पर श्रीलंकाई क्रिकेटर के नाम में हेरफेर कर फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट बनवाया है?
विज्ञापन